विज्ञापन

वीडियो कॉल पर युवती की बात, प्रेमी के सामने LIVE सुसाइड... बॉयफ्रेंड ने भी उठाया खौफनाक कदम

आत्महत्या करने वाली लड़की के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो चुका था. परिवार हाल ही में गांव से वापस करनाल लौटा था. परिजनों से यह भी जानकारी मिली है कि उस युवक ने भी आत्महत्या की कोशिश की है, वह अस्पताल में भर्ती है.

वीडियो कॉल पर युवती की बात, प्रेमी के सामने LIVE सुसाइड... बॉयफ्रेंड ने भी उठाया खौफनाक कदम
युवती ने वीडियो कॉल पर बात करते की आत्महत्या

हरियाणा के करनाल में हांसी रोड स्थित कॉलोनी में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सबको हैरान कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के समय युवती एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक ने भी आत्महत्या की कोशिश की, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस किशोरी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल रिकॉर्ड और जांच की जांच कर रही है.

रोज की तरह काम पर गई थी मां

पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां रोज की तरह काम पर गई हुई थी और बेटी ने उसे 11 बजे लेने आने को कहा था. जब मां घर पहुंची तो बेटी को कमरे में फंदे से लटका देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. मां ने बताया कि उसे कभी भी ऐसा करने का अंदेशा नहीं था कि उसकी बेटी ऐसा कदम उठा सकती है.

परिजनों ने बताया कि लड़की के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो चुका था. परिवार हाल ही में गांव से वापस करनाल लौटा था. अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय मृतका एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. परिजनों से यह भी जानकारी मिली है कि उस युवक ने भी आत्महत्या की कोशिश की है, वह अस्पताल में भर्ती है.

किशोरी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया

हालांकि, यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने किशोरी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर कॉल रिकॉर्ड और चैट की जांच शुरू कर दी है. एफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके. 

सदर बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि हमें लड़की के बारे में सूचना मिली तो हम यहाँ पहुंचे हैं. इसके घरवाले फोन के बारे में बता रहे हैं कि वीडियो  कॉल पर थी, लेकिन हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं. इन्होंने बताया कि लड़के ने भी फांसी लगाई है, जिससे ये बात कर रही थी. हमने लड़की का फोन कब्जे में ले लिया है और सारी जानकारी जुटाई जाएगी. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

यह भी पढे़ं-

गुरुग्राम: संदूक में पति की लाश, पत्नी के अवैध संबंध... सनसनीखेज मर्डर का पुलिस ने ऐसे खोला राज

Haryana: घर के फर्श पर पड़ी मिलीं मां- बेटी की लाशें, 4 महीने के पोते के साथ परिवार गायब, मायके ने लगाया हत्या का आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Crime News, Haryana Couple Suicide, Karnal News, Karnal Suicide News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com