प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची:
नक्सलियों के 25 लाख रुपये बैंक में जमा कराने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रांची के बाहरी इलाके में बेरो स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक नंद किशोर को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया गया. वह एक बैंक में जमा कराने के लिए रुपये ले जा रहे थे.
पुलिस ने बैंक जाने के रास्ते में नंद किशोर को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि रुपये प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' के प्रमुख दिनेश गोप के हैं. नंद किशोर को पेट्रोल और डीजल की बिक्री के नाम पर रुपये अपने खाते में जमा कराने थे.
500 और 1,000 रुपये के नोट बीते 8 नवंबर को विमुद्रीकृत होने के बाद पैसे जमा करने के लिए नक्सली अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एम.एस. भाटिया ने कहा, 'हम लेनदेन पर नजर रखे हुए हैं. इस तरह के लेनदेन पर नजर रखने के लिए हमारे नेटवर्को को सक्रिय किया गया है.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)