विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

झारखंड में बीजेपी नेता ने गाड़ी से नेमप्लेट हटवाने गए DTO से की मारपीट, हुआ गिरफ्तार

बीजेपी नेता राजधनी यादव डीटीओ ऑफिसर को गाली देते हुए उन्हें बीच सड़क पर पीटने लगे. जब इससे भी उनका दिल नहीं भरा तो सड़क पर ही उन्हें धक्का दे दिया.

झारखंड में बीजेपी नेता ने गाड़ी से नेमप्लेट हटवाने गए DTO से की मारपीट, हुआ गिरफ्तार
लातेहार में डीटीओ अफसर से बीजेपी नेता राजधनी यादव ने की मारपीट
  • राजधनी यादव की गाड़ी से नेमप्लेट हटवा रहे थे डीटीओ
  • राजधनी यादव ने डीटीओ से की मारपीट, धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया
  • घटना के तीन घंटे बाद राजधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया
रांची: झारखंड के लातेहार में बीजेपी के एक स्थानीय नेता की गाड़ी से नेमप्लेट हटवा रहे डीटीओ पर नेताजी आग बबूला हो गए और उनके साथ मारपीट की. दरअसल, सरकारी प्रावधान के तहत मंगलवार को डीटीओ एफ. बारला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष के निजी वाहन से नेम प्लेट हटाने गए थे. इसी दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी यादव वहां दौड़ते हुए आए और डीटीओ से गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट करने लगे. बीजेपी नेता राजधनी यादव डीटीओ ऑफिसर को गाली देते हुए उन्हें बीच सड़क पर पीटने लगे. जब इससे भी उनका दिल नहीं भरा तो सड़क पर ही उन्हें धक्का दे दिया. हाथापाई में डीटीओ ऑफिसर एफ. बारला चोटिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : पंजाब के मोगा में गर्भवती नर्स की पिटाई करते कैमरे में कैद हुए अकाली नेता

घटना के बाद अधिकारियों ने राजधानी यादव के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने यादव की गिरफ्तारी नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी. घटना के तीन घंटे बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

VIDEO : नेता के समर्थकों ने डॉक्टर को बुरी तरह पीटा
उधर, भाजपा नेता और जिला बीस सूत्री सदस्य महेंद्र बैद्य ने कहा कि यह मामला काफी निंदनीय है. कानून का पालन करना सभी का कर्तव्य है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Latehar, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com