विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस वाहन पर हमला किया, सीआरपीएफ जवान घायल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकवादियों ने रात आठ बजकर 45 मिनट पर नौगाम में पुलिस के एक बंकर वाहन पर हमला किया.

श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस वाहन पर हमला किया, सीआरपीएफ जवान घायल
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
श्रीनगर: श्रीनगर के नौगाम इलाके में पुलिस के एक वाहन पर आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकवादियों ने रात आठ बजकर 45 मिनट पर नौगाम में पुलिस के एक बंकर वाहन पर हमला किया जिसके कारण सीआरपीएफ का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारण नौगाम के निवासियों और आसपास में भय का माहौल हो गया और व्यस्त शहर में लोग सुरक्षित जगह पर जाने के लिए भागने लगे. उन्होंने बताया कि हमले के बाद परीमपोरा-पंथा चौक बाईपास सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बंद कर दिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com