विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2018

वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, श्राइन बोर्ड देगा 5 लाख रुपये का फ्री दुर्घटना बीमा

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच लाख रूपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा को मंजूरी दे दी है.

वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, श्राइन बोर्ड देगा 5 लाख रुपये का फ्री दुर्घटना बीमा
श्री माता वैष्णोदेवी (फाइल फोटो)
  • वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
  • श्राइन बोर्ड देगा 5 लाख रुपये का फ्री दुर्घटना बीमा
  • बोर्ड की 63वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया
श्रीनगर: श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच लाख रूपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा नजदीकी क्षेत्र में ट्रॉमा पीड़ितों का मुफ्त इलाज भी किया जायेगा. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यहां राजभवन में शनिवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की 63वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. 

यह भी पढ़ें: सारा अली खान दर्शन के लिए पहुंचीं वैष्णो देवी, बोलीं- माता रानी को पता होगा मैंने पाप किए हैं या नहीं -देखें Video

प्रदेश के राज्यपाल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सामूहिक दुर्घटना बीमा कवर को बढ़ाने की बोर्ड ने मंजूरी दे दी. प्रवक्ता ने बताया कि वैष्णोदेवी आने वाले पांच साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं में प्रत्येक का दुर्घटना बीमा कवर तीन लाख रूपये से बढ़ाकर पांच लाख रूपये कर दिया गया है और पांच साल से कम उम्र के श्रद्धालुओं का तीन लाख रूपये का बीमा कवर होगा, जो इस वक्त एक लाख रूपये है.

VIDEO: वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अब एक दिन में केवल 50 हजार लोगों को ही इजाजत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi, Shrine Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com