विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2019

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आरएसएस नेता पर संदिग्ध आतंकवादियों का हमला, गार्ड की मौत

इस घटना में पीएसओ की मौत हो गई जबकि चंद्रकांत को मामूली चोटें आईं हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आरएसएस नेता पर संदिग्ध आतंकवादियों का हमला, गार्ड की मौत
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़  जिले में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने आरएसएस नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) का हथियार छीन लिया और उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी. इस हमले में आरएसएस नेता घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने एक अस्पताल में पहुंचे आरएसएस नेता चंद्रकांत को मिले एक पीएसओ से उसका हथियार छीन लिया. उन लोगों ने आरएसएस नेता पर गोलियां चलाईं. इस घटना में पीएसओ की मौत हो गई जबकि चंद्रकांत को मामूली चोटें आईं हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. 

भोपाल में आरएसएस कार्यालय से सुरक्षा हटी, दिग्विजय ने की वापस करने की अपील​

इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, RSS Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com