विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

कश्मीर: अलगाववादी नेता के पुलिस गार्ड की गोली मारकर हत्या

जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी में आतंकवादियों ने रविवार को एक वरिष्ठ अलगाववादी नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी.

कश्मीर: अलगाववादी नेता के पुलिस गार्ड की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक इमेज
  • अलगाववादी नेता के पुलिस गार्ड की गोली मारकर हत्या
  • आतंकवादियों ने बीते रविवार को गोली मारकर कर दी हत्या
  • एक वरिष्ठ अलगाववादी नेता की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी में आतंकवादियों ने बीते रविवार को एक वरिष्ठ अलगाववादी नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि यह हमला बड़गाम जिले में एक अन्य पुलिस कांस्टेबल की हत्या के कुछ घंटों बाद हुई है. आतंकवादियों ने सौरा इलाके में वरिष्ठ अलगाववादी नेता, फजल हक कुरैशी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल फारूक अहमद पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. 

यह भी पढ़ें: NCP उम्मीदवार के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर की हत्या

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "घायल कांस्टेबल को सौरा के शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया." आतंकवादी अहमद का हथियार भी लेकर भाग गए. 

VIDEO: मध्य प्रदेश : पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
रविवार को ही आतंकवादियों ने इसके पहले कुलतार सिंह नामक पुलिसकर्मी की बड़गाम में चरार-ए-शरीफ दरगाह के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसकी राइफल लेकर चंपत हो गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Guard Dead, Srinagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com