- जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी पकड़ा गया
- 2017 से भारत में था आतंकी
- श्रीनगर में था सक्रिय
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया, कि उसका नाम मोहम्मद वकार है और वह पाकिस्तान के पंजाब के मियांवली का रहने वाला है. वह जुलाई 2017 में घुसपैठ कर भारत आया था और करीब एक साल से ज्यादा समय से श्रीनगर में सक्रिय था. उसकी योजना बारामुला में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की थी. इस मामले में जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पुलिस आतंकवादी से पूछताछ जारी रखी है.
प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका, वकील हुए भावुक तो कोर्ट ने लगाई फटकार
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, 'स्थानीय युवाओं को भर्ती करने की संख्या अब कम होती जा रही है. यह एक अच्छा संकेत है. साल 2018 के दौरान राज्य में 272 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि बड़ी संख्या में गिरफ्तार किए गए.'
SSP Baramulla, Abdul Qayoom: His name is Mohammad Waqar, a resident of Mohalla Miana, Mianwali, Punjab, Pakistan. He came here in July 2017 by crossing the border, he was operating in Srinagar for over a year. His plan was to resurrect militancy in Baramulla. pic.twitter.com/BWUEkdQj50
— ANI (@ANI) April 24, 2019
वहीं 15 कॉर्प के कमांडिंग जनरल ऑफिसर केजेएस ढिल्लन ने कहा, 'आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई पूरे जोश के साथ जारी रहेगी और हम आतंकवाद को बढ़ने नहीं देंगे.' उन्होंने आगे बताया, ''इस साल कुल 69 आतंकवादी मारे गए और 12 को गिरफ्तार किया गया है. पुलवामा हमले के बाद 41 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 25 जैश-ए-मोहम्मद के थे, जिनमें से 13 पाकिस्तानी थे.''
पहली बार अमेरिकी और अफगान बलों ने ली आम नागरिकों की सबसे ज्यादा जानें, रिपोर्ट का खुलासा
ढिल्लन ने बताया, ''हमने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के लीडर पर निशाना साधा है, अब स्थिति यह है कि घाटी में JeM का नेतृत्व संभालने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के तमाम कोशिशों के बावजूद JeM को नेस्तानाबूत करते रहेंगे, खास तौर पर पुलवामा हमले के बाद.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं