दीपिका राजावत ने पीड़ित परिवार का केस लड़ने का फैसला कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं
- पीड़ित परिवार ने केस से हटाया
- दीपिका ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां
- सुनवाई में नहीं जाती थीं दीपिका
जम्मू:
कठुआ में दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दी गई आठ साल की बच्ची के परिवार ने अपनी वकील दीपिका राजावत को हटाने का फैसला किया है. कठुआ पीड़िता के पिता ने कहा कि दीपिका अदालत में सुनवाई के दौरान बमुश्किल ही उपलब्ध होती हैं. परिवार के एक करीबी ने कहा कि पीड़िता के पिता ने पंजाब की पठानकोट अदालत में आवेदन दाखिल किया है, जहां मामले को स्थानांतरित किया गया था. आवेदन में कहा गया है कि राजावत उनका प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी और उनसे वकालतनामा वापस लिया जा रहा है. कठुआ पीड़िता के पिता ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि अदालत द्वारा मामले में अभी तक 100 बार सुनवाई हो चुकी है और सुनवाई के दौरान करीब 100 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन राजावत परिवार की ओर से केवल दो बार ही पेश हुई हैं.
कठुआ रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आरोपियों की CBI जांच की मांग, नाबालिग का नाम भी याचिका से हटाया
राजावत ने मीडिया को बताया कि जब से वह मामले से जुड़ी हैं तब से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. घुमंतू परिवार की मामले में अगुवाई करने की घोषणा के बाद राजावत ने अखबारों की सुर्खियां बटोरी थीं. जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में जनवरी माह में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. अपराध के कथित मास्टर माइंड सांझी राम सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
न्यूजटाइम इंडिया: पठानकोट में होगी कठुआ मामले की सुनवाई
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deepika Rajawat, Kathua Victim's Family Drops Lawyer