विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

जम्मू : जेकेएनपीपी के करीब 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

यह रैली आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के सिलसिले में सीबीआई जांच की मांग का दबाव बनाने के लिए आयोजित की जाने वाली थी.

जम्मू : जेकेएनपीपी के करीब 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जम्मू: जम्मू- कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी( जेकेएनपीपी) के करीब 70 कार्यकर्ताओं को गुरुवार को एक रैली से पहले हिरासत में ले लिया गया. यह रैली आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के सिलसिले में सीबीआई जांच की मांग का दबाव बनाने के लिए आयोजित की जाने वाली थी. पुलिस ने कहा कि उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है और उन्हें कठुआ जिले के हीरानगर पुलिस थाने में रखा गया है. जेकेएनपीपी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा, 'सीबीआई जांच की मांग के सिलसिले में हम एकता मंच रैली के समर्थन में कठुआ जिले में चाडवाल की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन हमें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया.' आठ वर्षीय बच्ची का शव 17 जनवरी को रसाना के जंगलों से बरामद किया गया था.

यह भी पढ़ें : गौरी लंकेश हत्याकांड : SIT ने अवैध हथियारों के व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

एक सप्ताह पहले बच्ची लापता हो गई थी. मनकोटिया ने संवाददताओं से बातचीत में कहा कि समूचे जम्मू प्रांत के लोग बच्ची की हत्या के मामले में सीबीआई जांच चाहते हैं.

VIDEO : जेबकतरों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com