विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

जम्मू कश्मीर: राजौरी में मिनीबस पलटने से तीन लोगों की मौत, 20 घायल

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए.

जम्मू कश्मीर: राजौरी में मिनीबस पलटने से तीन लोगों की मौत, 20 घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • राजौरी में मिनीबस पलटने से तीन लोगों की मौत
  • हादसे में 20 लोग घायल भी हो गए
  • यह बस सीमा सड़क संगठन शिविर के पास पलट गई
जम्मू:: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि कोटरांका गांव से राजौरी के बुधाल जा रही मिनीबस से चालक नियंत्रण खो बैठा और यह सीमा सड़क संगठन शिविर के पास पलट गई.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: वाराणसी में यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर लोग घायल

पुलिस ने बताया, "दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है."

VIDEO: कार ने मारी आठ लोगों को टक्कर, एक की मौत, सात घायल
उन्होंने कहा, "कुछ गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जम्मू ले जाया गया."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com