विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

जम्मू कश्मीर : वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मी को पकड़ा, जानें क्यों

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में कुछ दिन पहले हेड कांस्टेबल को एक भिखारी से पैसे ‘‘छीनते’’ हुए देखा गया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है.

जम्मू कश्मीर : वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मी को पकड़ा, जानें क्यों
जम्मू कश्मीर : वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मी को पकड़ा, जानें क्यों (प्रतीकात्मक फोटो)
जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ही एक पुलिसकर्मी को रामबन जिले में सड़क किनारे एक भिखारी से कथित तौर पर पैसे छीनने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिसकर्मी को पकड़ा गया है.

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में कुछ दिन पहले हेड कांस्टेबल को एक भिखारी से पैसे ‘‘छीनते’’ हुए देखा गया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है.

पढ़ें- जम्मू कश्मीर में भाजपा विधायक पर पथराव के आरोप में चार लोग हिरासत में : पुलिस

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहन लाल ने बताया, ‘‘इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल मुनव्वर हुसैन को निलंबित कर दिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ उन्होंने बताया कि रामबन पुलिस लाइन से संबंद्ध उस पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है.

इस हेड कांस्टेबल को शराब पीने की बुरी लत की वजह से किश्तवाड़ से तबादला कर रामबन में तैनात किया गया था. एसएसपी ने बताया कि हुसैन पुलिस लाइन से बाहर निकला और उसने कथित तौर पर उस भिखारी से पैसे छीन लिए.


अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि किश्तवाड़ में उसके खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com