- प्रशासन ने घोषित किए सरकारी अवकाश
- शेख अब्दुल्ला जयंती पर छुट्टी खत्म
- अब विलय दिवस पर होगी छुट्टी
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) प्रशासन ने अगले साल के लिए घोषित सरकारी अवकाश की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की जयंती और शहीद दिवस को हटा दिया है. 26 अक्टूबर जिसे 'विलय दिवस' के तौर पर मनाया जाता है, को इस सूची में जगह दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव जीएल शर्मा की ओर से शुक्रवार देर रात जारी सूची के मुताबिक, 2020 में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 सरकारी छुट्टियां मनाई जाएंगी. 2019 की तुलना में इसमें एक छुट्टी कम है.
2019 में 28 सरकारी छुट्टियां घोषित की गई थीं. एक आदेश में बताया गया कि दो सरकारी छुट्टियों, 13 जुलाई को मनाया जाने वाला शहीद दिवस और पांच दिसंबर को मनाई जाने वाली शेख अब्दुल्ला की जयंती को 2020 के लिए जारी छुट्टियों की सूची में से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, इन छुट्टियों की सूची में 26 अक्टूबर को मनाए जाने वाले 'विलय दिवस' को अगले साल की छुट्टी के तौर पर शामिल किया गया है.
अमेरिकी कांग्रेस में पारित विधेयक में भारत से कश्मीर में पुरानी स्थिति बहाल करने की मांग
इनके अलावा 46 और छुट्टियां हैं, जिनमें कश्मीर क्षेत्र की चार, जम्मू की तीन प्रांतीय छुट्टियां, 8 स्थानीय छुट्टियां और चार ऐच्छिक अवकाश हैं. 2019 में ऐसी 47 छुट्टियां थीं. बताते चलें कि तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को विलय की संधि (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एसेसन) पर हस्ताक्षर किए थे, जिस पर एक दिन बाद भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने हस्ताक्षर किए थे.
VIDEO: लद्दाख के कारगिल में 145 दिन बाद शुरू हुई मोबाइल इंटरनेट सेवा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं