विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

जम्मू और पुंछ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा कल से, सप्ताह में दो उड़ानें

सेवा प्रदाता पवन हंस प्रालि हेलीकॉप्टर के प्रत्येक चक्कर के लिए एक लाख रुपये किराया लेगा, 80 फीसदी का वहन सरकार सब्सिडी के तौर पर करेगी

जम्मू और पुंछ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा कल से, सप्ताह में दो उड़ानें
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सप्ताह में दो बार सोमवार और शनिवार को उड़ान
  • प्रति व्यक्ति किराया 4,000 रुपये होगा
  • आपात स्थिति में 32,000 रुपये देकर ली जी सकेगी सेवा
जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने यहां से सीमाई जिले पुंछ तक आम लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सोमवार से शुरू करने का फैसला किया है.

पुंछ के उपायुक्त तारिक अहमद जरगर ने बताया कि हेलीकॉप्टर इस मार्ग पर सप्ताह में दो बार सोमवार और शनिवार को उड़ान भरेगा. उन्होंने बताया कि जम्मू से पुंछ जिले के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सोमवार से शुरू होगी. इस सेवा के तहत प्रति व्यक्ति किराया 4,000 रुपये होगा. यह किराया एक ओर का होगा.

VIDEO : जयपुर में पर्यटकों के लिए सेवा

जरगर ने बताया कि सेवा प्रदाता पवन हंस प्रालि हेलीकॉप्टर के प्रत्येक चक्कर के लिए एक-एक लाख रुपये किराया लेगा. इस राशि में से 80 फीसदी का वहन सरकार सब्सिडी के तौर पर करेगी. उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 32,000 रुपये का भुगतान कर इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है. यह राशि एक ओर के लिए होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu-Punchh Helicopter Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com