विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

गोलीबारी के कारण सात महीने पहले बंद किए गए पांच स्कूल दोबारा खोले गए

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी एवं गोलीबारी के कारण करीब सात महीने पहले बंद कर दिए गए पांच स्कूल दोबारा खोल दिए गए.

गोलीबारी के कारण सात महीने पहले बंद किए गए पांच स्कूल दोबारा खोले गए
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में खुले स्कूल.
  • गोलीबारी के खतरे को देखते हुए बंद कर दिया गया था.
  • स्कूलों को मई में बंद किया गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सात महीने बाद नियंत्रण रेखा पर स्थित सरकारी स्कूल दोबारा खोल दिए गए. स्कूलों को गोलाबारी एवं गोलीबारी के खतरे को देखते हुए बंद कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी एवं गोलीबारी के कारण करीब सात महीने पहले बंद कर दिए गए पांच स्कूल दोबारा खोल दिए गए. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में जनगढ़ का सरकारी मध्य विद्यालय, जनगढ़ का प्राथमिक विद्यालय, सरया का मध्य विद्यालय, बक्शी मोड़ और मोहित्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं. ये स्कूल नियंत्रण रेखा पर स्थित हैं और पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी एवं गोलाबारी की जद में आते हैं.

यह भी पढ़ें : स्कूलों में सुरक्षा पर नजर रखने के लिए गठित होगा नियामक निकाय

VIDEO : तमिलनाडु : कुएं से सरकारी स्कूल की चार छात्राओं के शव बरामद होने से सनसनी​


स्कूलों को मई में बंद किया गया था क्योंकि इन इलाकों में रहने वाले 3,000 लोगों में से अधिकतर को गोलीबारी एवं गोलाबारी की जद से दूर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com