विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2018

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग एनकाउंटर में 4 आतंकवादी ढेर, आतंकियों के तार ISJK से जुडे़ होने की आशंका

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है.

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग एनकाउंटर में 4 आतंकवादी ढेर, आतंकियों के तार ISJK से जुडे़ होने की आशंका
प्रतीकात्मक फोटो
  • अनंतनाग में मुठभेड़
  • श्रीगुफवारा गांव को घेरा
  • दोनों ओर से फायरिंग
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के शहीद होने की भी खबर है. बता दें कि सुरक्षाबलों को दो-तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) से जुड़े चार आतंकी ढेर हो गए जबकि एक जवान शहीद हो गया. इसमें कई आम नागरिक घायल हो गए. 

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने ट्विटर पर लिखा , ‘खिरम श्रीगुफवारा क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है, चार आतंकी ढेर हो चुके हैं और गोलीबारी अभी जारी है. दुर्भाग्य से हमने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक साथी को इसमें खो दिया.’ एक अन्य ट्वीट में डीजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकी कथित तौर पर आईएसजेके से जुड़े थे.उन्होंने लिखा , ‘आतंकी कथित तौर पर आईएसजेके से जुड़े थे.’     एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि अंतिम खबर आने तक गोलीबारी जारी थी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के निकट युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद झड़पें शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया , इसमें एक पुलिसकर्मी समेत कई आम नागरिक घायल हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को किया ढेर

पत्थरबाजी का यूपी 'कनेक्शन'

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी के ‘यूपी कनेक्शन’ का संदेह उभरा है. रोजगार के लिए पुलवामा गए बागपत और सहारनपुर जिले के कुछ नौजवानों ने उनसे पत्थरबाजी में शामिल होने के लिए कहे जाने का आरोप लगाया है. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने यहां बताया कि सहारनपुर और बागपत जिलों के रहने वाले छह लड़के सिलाई का काम करने के लिए पुलवामा गये थे. उन्हें वहां 20 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर काम करने के लिए रखा गया था, लेकिन उनका आरोप है कि उनसे वहां पत्थरबाजी का काम भी लिया जाता था.

वीडियो : जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter Underway In Anantnag In Jammu Kashmir, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com