विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2018

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा, हथियार भी बरामद किये

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आंतकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. माना जा रहा है कि एक दो आतंकी छुपे हुए हैं

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा, हथियार भी बरामद किये
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. साथ ही उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं. बताया जा रहा था कि एक दो आतंकी छुपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था. 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानाबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने बताया, आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये हैं. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और उनकी ओर से ही पहली गोली चलाई गई. पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ मिल कर इस अभियान को चला रही है. जिले में मोबाइल इंटरनेट की सेवा को सस्पेंड कर दिया गया था. गौरतलब है कि इससे पहले भी कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी मारे गये थे. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anantnag, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com