विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

जम्मू को अलग राज्य बनाने के लिए इस संगठन के नेताओं ने उठाई आवाज

डोगरा समुदाय के एक संगठन ने केन्द्र से जम्मू को कश्मीर से पृथक कर एक अलग राज्य बनाने की मांग की है.

जम्मू को अलग राज्य बनाने के लिए इस संगठन के नेताओं ने उठाई आवाज
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू:

डोगरा समुदाय के एक संगठन ने केन्द्र से जम्मू को कश्मीर से पृथक कर एक अलग राज्य बनाने की मांग की है. डोगरा स्वाभिमान संगठन ने कहा कि जम्मू को कश्मीर के साथ मिलाकर केन्द्रशासित प्रदेश बनाने की घोषणा से क्षेत्र के लोग हैरान हैं. इस संगठन के संस्थापक राज्य के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह हैं.

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर

संगठन ने क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध को भी हटाने की मांग की है. डोगरा संगठन ने हालांकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो केन्द्रशासित प्रदेशों के रूप में बांटने के केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है.

VIDEO: जम्मू-कश्मीर से हटाई गई धारा 370

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com