विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2018

शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलीं रक्षा मंत्री सीतारमण, कहा- यह फैमिली पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद जवान औरंगजेब के परिवार से आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुलाकात की और उनके परिवार वालों का हौसला बढ़ाया.

शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलीं रक्षा मंत्री सीतारमण, कहा- यह फैमिली पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा
शहीद औरंगजेब के परिवार से मुलाकात करतीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
  • शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलीं रक्षा मंत्री सीतारमण
  • औरंगजेब की हत्या आतंकवादियों ने कर दी थी.
  • रक्षा मंत्री ने इस परिवार को राष्ट्र के लिए प्रेरणा बताया.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद जवान औरंगजेब के परिवार से आज बुधवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुलाकात की और उनके परिवार वालों का हौसला बढ़ाया. परिवार से मिलकर रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा है. इस दौरान शहीद औरंगजेब के परिवार के बीच काफी देर तक रूकीं और परिवार के लोगों से मुलाकात की. इससे पहले सुबह दिल्ली से कश्मीर के लिए रक्षा मंत्री रवाना हुईं. बता दें कि ईद की छुट्टी में अपने घर जाने के दौरान जवान औरंगजेब की आतंकियों ने किडनैप कर हत्या कर दी थी. औरंगजेब का शव 14 जून को पुलवामा में मिला था. हालांकि, आतंकवादियों ने औरंगजेब की हत्या करने से पहले उससे कुछ जानकारी हासिल करने की भी कोशिश की थी.   शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं शहीद के परिवार से मिलने आई. मैंने यहां कुछ समय बिताए. एक संदेश जो मैं यहां से वापस ले सकती हूं वह यह है कि यहां एक परिवार है, यहां एक शहीद है, जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा के रूप में खड़ा है. 

बता दें कि रक्षा मंत्री दिल्ली से साढ़े आठ बजे उड़ान भरी. बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण परिवार से मिलने के बाद बाद जम्मू में सेना के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगी. इससे पहले सोमवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत शहीद औरंगजेब के घर गये थे.

जनरल बिपिन रावत राइफलमैन औरंगजेब के परिवार से मिले

गौरतलब है कि 14 जून को आतंकियों ने औरंगजेब को शोपिया के पास अगवा कर मार डाला था. सेना के आतंक विरोधी अभियान राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात औरंगजेब से आतंकी इस बात से खफा थे कि वो क्यों सेना के आतंक विरोधी कार्रवाई मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता हैं. आपको बता दे कि औरंगजेब इसी साल 30 अप्रैल को आतंकी संगठन हिज्बुल के पुलवामा कमांडर समीर टाइगर के मारे जाने वाले सेना के टीम के अहम हिस्सा थे.

VIDEO: शहीद औरंगजेब के परिवार से मिले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Defence Minister Nirmala Sitharaman, Jammu Kashmir, Aurangzeb
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com