- जम्मू कश्मीर के एडीजी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- जम्मू कश्मीर के हालत पर की बातचीत
- उन्होंने कहा कि यहां हालात बिल्कुल सामान्य हैं
जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इसमें उन्होंने बताया बताया कि जम्मू में लगाए गए प्रतिबंधों को पूरी तरह हटा लिया गया है लेकिन कश्मीर में कुछ स्थानों पर कुछ वक्त तक पाबंदियां लागू रहेंगी. अतिरिक्त महानिदेशक मुनीर खान ने बताया कि जम्मू कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं आयी है. उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जम्मू में लगाई गई पाबंदियां पूरी तरह हटा ली गई हैं. कश्मीर के कुछ स्थानों पर कुछ समय तक ये जारी रहेंगी." उन्होंने बताया कि कुछ ही लोगों को पैलेट की वजह से कुछ जख्म हुए हैं जिनका इलाज किया गया है.
J&K ADGP: When a new situation of law&order arises, opposite parties including the neighbouring states take the initiative of unleashing the propaganda. Videos of 2016 & 2010 are in circulation now, that is part of propaganda. We're taking all measures to thwart these attempts pic.twitter.com/iEvRRmPNWZ
— ANI (@ANI) August 14, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने आगे कहा कि साल 2010 और 2016 के कुछ वीडियो वायरल कर लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. इससे पहले जम्मू कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी समाज कल्याण रोहित कंसल ने कहा था कि लोगों की जान बचाने के लिए ही एक हद तक पाबंदी है. नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया था कि पिछले एक हफ्ते में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. उधर, जम्मू कश्मीर से धारा 144 हटाने की याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामला संवेदनशील है. इसमें सरकार को वक्त मिलना चाहिए. सरकार पर विश्वास करना होगा. यह मामला बेहद संवेदनशील है.
बता दें कि जम्मू कश्मीर प्रशासन श्रीनगर में तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करेगा. तीन दिवसीय यह सम्मेलन 12 अक्टूबर से शुरू होगा. राज्य के प्रधान उद्योग सचिव नवीन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा था कि निवेशक सम्मेलन जम्मू कश्मीर को अपनी मजबूती, रणनीति और विभिन्न क्षेत्रों संभावना को दिखाने का अवसर देगा. उन्होंने कहा कि यह उद्योग एवं कारोबारी समुदाय के मन में भय और आशंकाओं को दूर करने का भी मौका उपलब्ध कराएगा.
VIDEO: घाटी में पाबंदियों के बीच जोर-शोर से चल रहीं 15 अगस्त की तैयारियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं