विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

जम्मू-कश्मीर : बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया एक आतंकी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी.

जम्मू-कश्मीर :  बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़  में मार गिराया एक आतंकी
फाइल फोटो
नई दिल्ली: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आज एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि घटना में एक महिला भी जख्मी हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बीरवाह इलाके में अरिजल के खान मोहल्ला में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और रात में खोज अभियान चलाया. 

उन्होंने बताया कि घर से भागने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने बाहर निकलकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर एक आतंकी को ढेर कर दिया.  अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये गये हैं. आतंकवादी की पहचान और उससे संबद्ध समूह का पता लगाया जा रहा है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com