फाइल फोटो
- पाकिस्तान की गोलाबारी
- 5 नागरिकों की मौत
- 2 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के बालकोट इलाके में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भीषण गोलाबारी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. ये जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीडीपी एसपी वैद ने दी है. आपको बता दें कि इससे पहले भी पुंछ जिले में ही नियंत्रण रेखा के पास बसे गांवों और अग्रिम चौकियों पर रात भर गोलाबारी की थी. बालकोट सेक्टर में सीमा पार से देर रात शुरू हुई गोलाबारी दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही. उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इस गोलाबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया था.
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में शहीद हो रहे हैं सैनिक, याद कीजिए पीएम मोदी सहित बीजेपी नेताओं के बड़बोले बयान
गौरतलब है कि इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम उल्लंघन बुरी तरह बढ़ गया है. अचानक पैदा हुई इस नई तल्खी की वजह क्या है? जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान में चुनाव हैं और पाकिस्तान सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए युद्ध और भारत-विरोध का राग अलापने की कोशिश कर रही है.
वीडियो : अमेरिकी हथियारों का निशाना भारत?
सीजफायर के मामले
-2015 में युद्धविराम उल्लंघन के बस 152 मामले थे
-2016 में उनकी तादाद बढ़ी- 228 बार युद्धविराम उल्लंघन हुआ
-लेकिन बीते साल यानी 2017 में करीब 4 गुना ज़्यादा 860 मामले सामने आए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं