तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पीयूष गोयल
- साफे की आड़ में हेलमेट नहीं पहना दोनों मंत्रियों ने
- साथ में चल रहे सवार खुले सिर चला रहे थे बाइक
- बाइक पर तीन-तीन लोग कर रहे थे सवारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
देश की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर देशभर के कई शहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. संसद सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया था.
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन होगा. रैली में शामिल हर आदमी के सिर पर हेल्मेट होगा. सबसे आगे चलने वाली मोटर साइकिल सवार के हेल्मेट पर तिरंगा बना होगा. ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा.
लेकिन, राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. इस दौरान राठौड़ बाइक को चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना, उन्होंने तिरंगे रंग वाली पगड़ी (साफा) पहन रखी थी. उनकी बाइक के पीछे बैठे पीयूष गोयल भी बिना हेलमेट के ही बैठे थे. उन्होंने भी तिरंगे रंग की पगड़ी पहन रखी थी. यात्रा जयपुर के खातीपुरा तिराहे से शुरू होकर दीनदयाल उपाध्याय के गांव धानक्या तक गई.
(मंत्रियों के साथ चल रही बाइक में तीन-तीन लोग सवारी करते हुए और एक भी हेलमेट नहीं पहने हुए है)
रैली के दौरान मंत्रियों के आस-पास चल रहे लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. इतना ही नहीं अधिकतर बाइक सवारों ने कोई पगड़ी भी नहीं पहनी थी. सड़क पर यात्रा के दौरान डिवाइडर के दूसरी तरफ (विपरीत दिशा से आने वालों वाहनों के सामने) भी तमाम बाइक सवार तेजी से बाइक चला रहे थे. दो की जगह बाइकों पर तीन-तीन लोग भी बैठे थे.
मंत्री के साथ यात्रा कर रहे सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लिए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे. इतना ही मौके-मौके पर जिसका मन किया उन्होंने स्टंट तक दिखाए.
(सड़क पर डिवाइडर के दूसरी तरफ भी लोग तेजी से बाइक चला रहे थे)
सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार सड़क के दोनों ओर तेजी से बेतरबीत बाइक दौड़ा रहे थे. ट्रैफिक नियमों का किसी ने भी कोई पालन नहीं किया और एक बार फिर यह बात साबित की कि सरकार में बैठे लोगों के लिए नियम कानून कायदे कुछ भी नहीं, भले ही पीएम मोदी खुद उन्हें इस बात की ताकीद कर चुके हों. (15-22 अगस्त के बीच तिरंगा महोत्सव मनाएं पार्टी कार्यकर्ता : पीएम मोदी का निर्देश)
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन होगा. रैली में शामिल हर आदमी के सिर पर हेल्मेट होगा. सबसे आगे चलने वाली मोटर साइकिल सवार के हेल्मेट पर तिरंगा बना होगा. ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा.
लेकिन, राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. इस दौरान राठौड़ बाइक को चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना, उन्होंने तिरंगे रंग वाली पगड़ी (साफा) पहन रखी थी. उनकी बाइक के पीछे बैठे पीयूष गोयल भी बिना हेलमेट के ही बैठे थे. उन्होंने भी तिरंगे रंग की पगड़ी पहन रखी थी. यात्रा जयपुर के खातीपुरा तिराहे से शुरू होकर दीनदयाल उपाध्याय के गांव धानक्या तक गई.

रैली के दौरान मंत्रियों के आस-पास चल रहे लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. इतना ही नहीं अधिकतर बाइक सवारों ने कोई पगड़ी भी नहीं पहनी थी. सड़क पर यात्रा के दौरान डिवाइडर के दूसरी तरफ (विपरीत दिशा से आने वालों वाहनों के सामने) भी तमाम बाइक सवार तेजी से बाइक चला रहे थे. दो की जगह बाइकों पर तीन-तीन लोग भी बैठे थे.
मंत्री के साथ यात्रा कर रहे सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लिए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे. इतना ही मौके-मौके पर जिसका मन किया उन्होंने स्टंट तक दिखाए.

सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार सड़क के दोनों ओर तेजी से बेतरबीत बाइक दौड़ा रहे थे. ट्रैफिक नियमों का किसी ने भी कोई पालन नहीं किया और एक बार फिर यह बात साबित की कि सरकार में बैठे लोगों के लिए नियम कानून कायदे कुछ भी नहीं, भले ही पीएम मोदी खुद उन्हें इस बात की ताकीद कर चुके हों. (15-22 अगस्त के बीच तिरंगा महोत्सव मनाएं पार्टी कार्यकर्ता : पीएम मोदी का निर्देश)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राजस्थान, जयपुर, तिरंगा यात्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीयूष गोयल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ट्रैफिक नियम, Rajasthan, Jaipur, Tiranga Yatra, Rajyavardhan Singh Rathore, Piyush Goyal, Prime Minister Narendra Modi, Traffic Rules