आईपीएल में धोनी के नाम दर्ज है ऐसे कई रिकॉर्ड्स जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए

आईपीएल में धोनी के नाम दर्ज है ऐसे कई रिकॉर्ड्स जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई रिकॉर्ड्स है। वह भारत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर और कप्तान हैं। धोनी टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय और टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ इतना नहीं, धोनी कप्तान के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच भी जीत चुके हैं, चाहे वह टेस्ट मैच में हो या एकदिवसीय मैचों में। लेकिन, आईपीएल में भी धोनी के नाम कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स हैं। यह कहना मुश्किल है कि यह रिकॉर्ड आगे जाकर टूट पाएगा है या नहीं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वह रिकॉर्ड्स।  

लगातार नौ संस्करण में कप्तानी करने का रिकॉर्ड
जब से आईपीएल शुरू हुआ है, तब से धोनी कप्तान के रूप में खेल रहे हैं। 2008 से लेकर 2015 तक धोनी 'चेन्नई सुपर किंग्स' के कप्तान रहे और 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें कप्तान बनाया। आज तक कोई भी खिलाड़ी लगातार इतने संस्करण में कप्तानी नहीं किया है। धोनी के बाद गौतम गंभीर एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा संस्करण में कप्तानी की है। गंभीर 2011 से लेकर अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। धोनी अपने कप्तानी में दो बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बना चुके हैं और गंभीर भी दो बार 'कोलकाता नाइट राइडर्स' को आईपीएल के ताज पहना चुके हैं।  

कप्तान के रूप से सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
धोनी कप्तान के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेले चुके हैं। 2008 से लेकर अभी-तक महेंद्र सिंह धोनी 133 मैच खेल खेले हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। धोनी के बाद गौतम गंभीर आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा 96 मैच खेले हैं और तीसरे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जो कप्तान के रूप में 74 मैच खेले हैं। लेकिन, खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में कोई सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है, तो वह है सुरेश रैना। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा 136 मैच खेल चुके हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा 3845 रन बनाने का रिकॉर्ड्स भी रैना के नाम है।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड
कप्तान के रूप में धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा 79 मैच जीत चुके हैं और धोनी के बाद गंभीर का स्थान आता है। गंभीर 56 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं, फिर गिलक्रिस्ट 35 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
धोनी कप्तान के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी 133 मैच खेलते हुए करीब 39 के औसत से 3050 रन बना चुके हैं, जिसमे 15 अर्धशतक शामिल है। कप्तान और विकेटकीपर के रूप में धोनी सबसे ज्यादा 56 कैच पकड़े हैं और 24 स्टंपिंग भी कर चुके हैं।