डेविड वॉर्नर ने ऑरेज और भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया (फाइल फोटो)
आईपीएल10 इस मायने में भी खास रहा कि एक ही टीम के दो खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने का श्रेय हासिल किया. सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार ने इस बार क्रमश: ऑरेज और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया. जहां डेविड वॉर्नर ने 14 मैचों में 58.27 के औसत से 641 रन बनाकर ऑरेज कैप जीती वहीं, इसी टीम के भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट (औसत 14.19) के साथ पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे.
वॉर्नर ने टूर्नामेंट में 600 से अधिक रन बनाए. प्रतियोगिता में उन्होंने इस कदम वर्चस्व स्थापित किया कि दूसरे स्थान पर रहे गौतम गंभीर और उनके बीच 140 से अधिक रन का फासला रहा. वॉर्नर ने जहां 14 मैचों में 126 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 641 रन बनाए, वहीं गौतम गंभीर 16 मैचों में 498 रन (सर्वोच्च 76*)के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वॉर्नर की ही टीम सनराइजर्स के शिखर धवन 14 मैचों में 479 रन के साथ बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे. पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीव स्मिथ इस मामले में चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने 15 मैचों में 472 रन बनाए. गुजरात लायंस भले ही निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी लेकिन इस टीम के कप्तान सुरेश रैना रनों के लिहाज से पांचवें स्थान पर रहे. उन्होंने 14 मैचों में 40.18 के औसत से 442 रन बनाए, इस दौरान 84 रन रैना का सर्वोच्च स्कोर रहा.
गेंदबाजी में सनराइजर्स के भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैच में 14.19 के औसत से सर्वाधिक 26 विकेट हासिल किए. उन्हें इस मामले में पुणे टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट से कड़ी चुनौती मिली. उनादकट ने 12 मैचों में 13.41 के औसत से 24 विकेट लिए. फाइनल में यदि उन्हें चार विकेट हासिल हो जाते भुवी के 26 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते, लेकिन इस अहम मैच में उन्हें केवल दो विकेट मिले और वे अपने विकेटों की संख्या 24 तक ही पहुंचा पाए. मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने 16 मैच में 20 विकेट लिए और वे विकेट के मामले में तीसरे स्थान पर रहे. मिचेल मैकक्लेंघन ने 19 विकेट लिए. जबकि पुणे के इमरान ताहिर 18 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL10, David Warner, Bhuvneshwar Kumar, Orange Cap, Purple Cap