
उमेश यादव
- पंजाब के लिए प्रलय बन गए उमेश!
- सात बार चटका चुके हैं 7 विकेट
- ऐसे कैसे काम चलेगा पंजाब?
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उमेश ने पहले इन फॉर्म केएल राहुल को चलता कर पंजाब को जोर का झटका दिया, तो इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गेल को क्या आउट किया कि पंजाब आखिर तक संभल ही नहीं आया. मतलब केएल राहुल से शुरू हुआ सिलसिला आयाराम-गयाराम में तब्दील हो गया. और इसके लिए जिम्मेदार रहे उमेश यादव आपको बता दे कि साल 2012 से उमेश यादव अभी तक सात पर पंजाब को बुरी तरह दहला चुके हैं.17 wickets thus far for us in VIVO IPL 2018, 3 wickets tonight to dismantle their strong top order @y_umesh spearheading the attack like a Boss!#PlayBold #KXIPvRCB #RCB pic.twitter.com/KWwQd5kSnT
— Royal Challengers (@RCBTweets) May 14, 2018
यह भी पढ़ें: IPL 2018, KXIP vs RCB: ...लेकिन 'यहां' केएल राहुल फंसते दिखाई पड़े रहे!
मतलब यह कि सात बार उमेश यादव ने साल 2012 से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सात बार तीन-तीन विकेट चटकाए हैं. चलिए निगाह दौड़ाइए कि कब-कब उमेश यादव ने पंजाब को पलीता लगाया!
प्रदर्शन जगह साल
4/33 कोलकाता 2017
3/13 कोलकाता 2014
3/19 धर्मशाला 2012
3/21 दिल्ली 2012
3/23 बेंगलोर 2018
3/23 इंदौर 2018
3/33 पुणे 2015
VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी से बात की थी.
अब आप ही बताएं कि उमेश यादव किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बड़ी पनौती बने हैं या नहीं. भाई पंजाब वालों जल्द से जल्द उमेश यादव का तोड़ निकाल लो. यह आंकड़ा आपके माथे पर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं