राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रॉबिन उथप्पा ने 48 रनों की जोरदार पारी खेली थी (फाइल फोटो)
- उथप्पा ने राजस्थान के खिलाफ खेली 48 रन की पारी
- कहा, क्रिकेट के खेल में अब काफी बदलाव आए हैं
- टूर्नामेंट में अब तक पांच में से तीन मैच जीती है केकेआर
जयपुर:
आईपीएल 2018 के मुकाबले में बुधवार को दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से पराजित किया. केकेआर के लिए इस प्रदर्शन में उसके आक्रामक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 48 रनों की जोरदार पारी खेली. रॉबिन उथप्पा और कप्तान दिनेश कार्तिक के नाबाद 42 रनों की बदौलत केकेआर ने जीत के लिए जरूरी 161 रनों का लक्ष्य मात्र तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. उथप्पा का मानना है कि क्रिकेट खासकर टी20 क्रिकेट अब ‘पावर गेम’ की ओर अधिक झुक रहा है. अब ऐसा लगता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. मैच के बाद उथप्पा ने कहा कहा, ‘खेल में काफी बदलाव आए हैं. ऐसा लगता है कि अब किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. मुझे लगता है कि क्रिकेट पॉवर गेम की ओर जा रहा है इसलिए लक्ष्य का पीछा करना अच्छा विकल्प है.’गौरतलब है कि शाहरुख खान की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने पांच मैचों में से अब तक तीन में जीत दर्ज की है. उथप्पा ने कहा कि वह टूर्नामेंट में केकेआर की प्रगति से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा , ‘हम जिस स्थिति में हैं, उसकी खुशी है. हम प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर हैं. भले ही हमने एक मैच ज्यादा खेला हो लेकिनअच्छा क्रिकेट खेला है. यह महत्वपूर्ण है कि हम सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखाएं.’ मध्यक्रम में उपयोगी योगदान देने के बाद उथप्पा अपनी बल्लेबाजी फॉर्म से भी खुश हैं. उन्होंने मैन ऑफ द मैच नितीश राणा की भी तारीफ की जो अब तक पांच मैचों में 162 रन बना चुके हैं. रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच की तुलना में यह अलग विकेट था. यह धीमा था और गेंद नीची रह रही थी. मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं पारी को आगे बढ़ाऊं.’
वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के बाद कहा, ‘धीमी शुरुआत से उबरना मुश्किल होता है क्योंकि टी 20 एक या दो बड़े ओवरों का खेल है. मैं दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और 14 वें या 15 वें ओवर तक खेलना चाहता था.’उन्होंने कहा कि कि हार के लिए उनके गेंदबाज जिम्मेदार नहीं हैं और तीनों मैचों में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. (इनपुट: एजेंसी)
वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के बाद कहा, ‘धीमी शुरुआत से उबरना मुश्किल होता है क्योंकि टी 20 एक या दो बड़े ओवरों का खेल है. मैं दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और 14 वें या 15 वें ओवर तक खेलना चाहता था.’उन्होंने कहा कि कि हार के लिए उनके गेंदबाज जिम्मेदार नहीं हैं और तीनों मैचों में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL 2018, Robin Uthappa, Kolkata Knight Riders