विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

भारत में फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो और स्विगी कुछ देर के लिए हुईं डाउन

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना डिलीवरी करने वाली दो मेजर ऐप ज़ोमैटो और स्विगी बुधवार को तकनीकी कारणों से देशभर में लगभग आधे घंटे के लिए डाउन हो गई थीं, जिसकी वजह से बहुत-से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

भारत में फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो और स्विगी कुछ देर के लिए हुईं डाउन
ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना डिलीवरी करने वाली दो मेजर ऐप ज़ोमैटो और स्विगी बुधवार को तकनीकी कारणों से देशभर में कुछ देर के लिए डाउन हो गई थीं...
नई दिल्ली:

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना डिलीवरी करने वाली दो मेजर ऐप ज़ोमैटो और स्विगी बुधवार को तकनीकी कारणों से देशभर में लगभग आधे घंटे के लिए डाउन हो गई थीं, जिसकी वजह से बहुत-से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया गया है कि ऐसा तकनीकी खराबी के चलते हुआ था, जिसकी वजह अमेज़न वेब सर्विस का क्रैश होना हो सकता है, क्योंकि बहुत-से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उसी के बूते काम करते हैं.

दोनों ऐप 30 मिनट में ही दोबारा काम करने लगी थीं, लेकिन उतनी ही देर में सोशल मीडिया पर ऐसे यूज़रों की शिकायतों का अंबार जमा हो गया, जो ऑनलाइन ऑर्डर नहीं कर पा रहे थे, या यहां तक कि मैन्यू भी नहीं देख पा रहे थे.

दोनों कंपनियों ज़ोमैटो और स्विगी के कस्टमर सपोर्ट हैंडलों की ओर से यूज़रों के संदेशों और शिकायतों के जवाब दिए जा रहे थे, और बताया जा रहा था कि तकनीकी खराबी को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.

लेखक के बारे में
img
विवेक रस्तोगी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zomato Down, Swiggy Down, Zomato, Swiggy, Online Food Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com