कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी एक बेटी के भी वायरस से संक्रमित होने की खबर है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनकी बेटी को उसी मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनके पिता का इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमण आने के बाद बीएस येदियुरप्पा को रविवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके छोटे बेटे विजयेन्द्र ने ट्वीट कर बताया है कि वो एहतियातन सात दिनों के होम क्वारंटीन में जा रहे हैं.
उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी के संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया. मेरे पिता श्री बीएस येदियुरप्पा ठीक हैं. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों ने बोला है कि घबराने की बात नहीं है. एहतियात के तौर पर मैं अगले सात दिनों के लिए होम क्वारंटी में रहूंगा.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के CM बीएस येदियुरप्पा भी हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि अभी शुक्रवार को ही बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक बीजेपी के उपाध्यक्ष के तौर पर चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता से आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर शेयर की थी.
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा है कि पिछले तीन से चार दिन में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा. सुधाकर ने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह कुछ कार्यक्रमों में येदियुरप्पा के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को 'बहुत हल्की खांसी है और छाती में कफ नहीं है.' उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को अभी आठ से दस दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक CM येदियुरप्पा के बाद उनके छह कर्मचारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव
उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के भी कुछ कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं इसलिए वह भी अपनी जांच करवाएंगे. मंत्री ने कहा, 'पिछले तीन से चार दिन में जितने लोग भी मुख्यमंत्री के संपर्क में आए हैं उन्हें तब तक क्वारंटीन में रहना चाहिए जब तक उनकी जांच के नतीजे नहीं आ जाते. कुछ कार्यक्रमों में उनके (येदियुरप्पा) संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में रहना होगा और जांच करानी होगी.'
Video: कर्नाटक के CM बीएस येदियुरप्पा कोरोना पॉजिटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं