Crime Against Women 2023: वर्ष 2023 में राजस्थान में महिला अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए गए और तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत पर महिला अपराध को नहीं रोक पाने के लिए दोषी भी ठहराया गया. महिला अपराध और महिला सुरक्षा का मुद्दा राजस्थान में इतना बड़ा था कि इसकी गूंज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी दिखाई दिया. राजस्थान में महिला सुरक्षा का प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा.
कैसा रहा बीता साल 2023 : विस्तार से जानें
उदयपुर में 10 वर्षीय बच्ची से रेप और उसके शरीर को 10 टुकड़े करने की वारदात ने पूरे राजस्थान की रूह को कंपा दिया था. भीलवाड़ा में एक मासूम बच्ची को कोयले की भट्टी में झोंकने की वारदात ने एक बार फिर राजस्थान को शर्मसार कर दिया. रही सही कसर उदयपुर और प्रतापगढ़ जिले में महिलाओं के नग्न परेड ने पूरा कर दिया.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
10 साल की बच्ची से रेप के बाद शव के 10 टुकड़े
मार्च, 2023 में उदयपुर में 10 साल की बच्ची का रेप और फिर उसके शरीर के 10 टुकड़े करने की वारदात सामने आई थी. इस घटना ने उदयपुर ही नहीं, पूरे राजस्थान को हिलाकर रख दिया था. इस घटना को लेकर बीजेपी ने पुरजोर तरीके से कांग्रेस सरकार को घेरा था. कई बड़े मंत्री पीड़िता के गांव पहुंचे थे.
उदयपुर में महिला को नग्न करने की दो बड़ी घटनाएं
जुलाई, 2023 में उदयपुर में महिला अत्याचार की दो घटनाएं हुईं. पहली घटना में महिला को नग्न कर पुरुषों ने गांव में घुमाया और वीडियो बनाकर वायरल भी किया. पीड़ित विधवा महिला के साथ पुरुष और महिलाएं मारपीट कर रही थीं और फिर उसके कपड़े फाड़े और उसे नग्न कर दिया. मामले में दो महिला सहित चार लोग गिरफ्तार किया गया.आरोपी महिलाओं को शक था कि उसके पति के साथ विधवा का प्रेम प्रसंग चल रहा है.
रस्सी से बांधकर प्रेमी युगल को कराया नग्न परेड
दूसरी वारदात उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक प्रेमी युगल को रस्सी से बांधकर उनको नग्न कर गांव में घुमाया गया. यह वारदात भी जुलाई में हुई थी. बताया जाता है कि मामले पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग देखा था, जिसके बाद उन दोनों के साथ मारपीट की और रस्सी से बंधकर उन्हें नग्न कर घुमाया.
प्रतापगढ़ में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया
अगस्त, 2023 में प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को नग्न कर पूरे गांव में परेड करने का मामला सामने आया. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया. पीड़ित महिला के पूर्व ससुर और उसके परिजनों ने ही वारदात को अंजाम दिया था. घटना जिले के निचलकोटा गांव की थी. पीड़िता और आरोपी दोनों आदिवासी समुदाय से थे. पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया.
भीलवाड़ा में बच्ची को कोयले की भट्टी में झोंक दिया
अगस्त, 2023 में भीलवाड़ा जिले की घटना ने सबको हिला दिया, जहां एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के बाद फावड़े से उसके शव को छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर बोरे में भरकर कोयल की भट्टी में जला दिया. मृतका के कुछ ही अवशेष ही पुलिस को मिल सके.मृतका खेत पर बकरी चराने गई थी. घटना ने प्रदेश में महिलाओं के जहन में खौफजदा कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं