विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

शहीद के पिता ने कह दी ऐसी बात कि कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी की आंखें छलक गईं

शहीद के पिता ने कह दी ऐसी बात कि कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी की आंखें छलक गईं
आप नेता और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी.
  • 1 मई को पाकिस्तान ने दो भारतीय जवानों की हत्या की.
  • दोनों शहीद भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
  • शहीद के पिता ने कही भावुक बात.
नई दिल्ली: एक मई को पाकिस्तान की 'बार्डर एक्शन टीम' (बीएटी) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में 250 मीटर भीतर घुसकर नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर की हत्या कर दी थी. दोनों शहीद भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पूरे देश में पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से नाराजगी है. आम लोगों का गुस्सा और सहानुभूति सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है. 

जहां उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले बीएसएफ के जवान के परिजन भी अंतिम संस्कार के लिए काफी मान मनौव्वल के बाद तैयार हुए थे वैसे ही परमजीत सिंह के परिजनों की भी स्थिति थी. दोनों ही परिजनों के भीतर पहले शवों को देखने की इच्छा थी जिसे प्रशासन ने देर से माना और फिर दोनों ही शहीद के परिजनों ने शवों के साथ की गई बर्बरता पर कई सवाल उठाए और सरकार से पाकिस्तान पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की.

इस पूरी प्रक्रिया में देश वासी उस भावुक बात पर गौर नहीं कर पाए जो एक शहीद के पिता ने कही. जो एक शहीद की बेटी ने कही. एक तरफ यूपी के शहीद जवान की बेटी ने सरकार ने 50 पाकिस्तानी सिर लाने की मांग की वहीं, परमजीत सिंह के पिता का एक बयान कई लोगों को भावुक कर गया

कॉमेडियन और आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत घुग्गी ने एक ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है. गुग्गी ने ट्वीट में कहा, दिल के टुकड़ों में तब बिखर गया जब एक शहीद का बाप बोला, साहेब! कद एक इंच छोटा होने पर तो आप सेना में भर्ती नहीं करते, अब एक फुट छोटी लाश मैं कैसे ले लू.

 
जानकारी के लिए बता दें कि परमजीत का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Indian Army, Jawans Martyred, Paramjit Singh, Gurpreet Guggi, Gurpreet Ghuggi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com