बेंगलुरु:
पश्चिम बंगाल में कक्षा पांचवीं की एक बच्ची को बिस्तर गीला करने की सजा के रूप में कथित तौर पर उसका मूत्र पीने के लिए मजबूर करने की घटना के कुछ ही दिन बाद ताजा मामला बेंगलुरु से आया है, जहां एक महिला ने अपने डेंटिस्ट पति पर इसी तरह का इल्जाम लगाया। उसने अपने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उडूपी में रहने वाला उसका डेंटिस्ट पति दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहा था। शिकायत के अनुसार वह महिला को उसका मूत्र पीने के लिए मजबूर कर रहा था। दोनों की शादी 11 महीने पहले ही हुई थी, लेकिन महिला अब पति से अलग अपने भाई के साथ रह रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ चल रही है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के विश्वभारती विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में छात्रा के साथ इस तरह की बदसलूकी के मामले में वार्डन उमा पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे बाद में जमानत दे दी गई।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Woman Forced To Drink Urine, पेशान पीने को किया मजबूर, बेंगलुरु पेशाब कांड