लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजधानी के रेहड़ी पटरीवालों के लिए बड़ा ऐलान किया है. एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से दिल्ली नगर निगम में आप की सरकार बनी हैं, तब से हम एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहे हैं और कई चीजों को ठीक किया है. अब एक और बड़ा फैसला हमने लिया है. दिल्ली के सभी रेहड़ी पटरीवालों के लिए खुशखबरी है.
दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम समझते हैं कि सड़क किनारे रेहड़ी पटरी लगाकर काम करना कितना मुश्किल होता है. कभी पुलिस परेशान करती है... कभी अफसर... हम चाहते हैं उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा मिले. हमारी जिम्मेदारी है कि उन लोगों को इज्जत की जिंदगी मिली. इज्जत से काम कर सकें. सभी रेहड़ी पटरी वाले मेरे भाई बहन हैं. लेकिन वो छोटा मोटा काम करने के लिए मजबूर हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें अच्छी व्यवस्था दे. ताकि वो इज्जत से काम कर सकें. हमने सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल ने वीडियो संदेश में आगे कहा कि सर्वेक्षण कुछ महीनों में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद विक्रेताओं को उचित तरीके से जगह मुहैया कराई जाएगी ताकि अन्य दुकानदारों को कोई दिक्कत न हो तथा यातायात में कोई समस्या न आए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रेहड़ी-पटरी विक्रेता पुलिस या अन्य प्राधिकारियों के किसी उत्पीड़न के बिना सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हों.
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे CM केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं