विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2021

कर्नाटक के कब्जे वाले इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करेंगे : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र राज्य भाषायी आधार पर बेलगाम तथा अन्य इलाकों पर दावा जताता है जो पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेसिडेंसी का हिस्सा थे लेकिन अब कर्नाटक राज्य में आते हैं.

कर्नाटक के कब्जे वाले इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करेंगे : उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक (Karnataka) के उन इलाकों को राज्य में शामिल करने के लिये प्रतिबद्ध हैं जहां मराठी भाषी लोगों की बहुलता है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि इस उद्देश्य के लिए बलिदान देने वालों के लिए यह ‘‘सच्ची श्रद्धांजलि'' होगी. महाराष्ट्र राज्य भाषायी आधार पर बेलगाम तथा अन्य इलाकों पर दावा जताता है जो पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेसिडेंसी का हिस्सा थे लेकिन अब कर्नाटक राज्य में आते हैं. बेलगाम तथा कुछ अन्य सीमावर्ती इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करवाने के लिए संघर्ष कर रहे क्षेत्रीय संगठन महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने उन लोगों की याद में 17 जनवरी को ‘‘शहीदी दिवस'' मनाया, जो इस उद्देश्य के लिए लड़ते हुए 1956 में मारे गए थे.

महाराष्ट्र के शिक्षकों की सीएम उद्धव ठाकरे से मांग, कोरोना टीकाकरण में मिले प्राथमिकता

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘सीमा विवाद में शहीद होने वाले लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कर्नाटक के कब्जे वाले मराठी भाषी तथा सांस्कृतिक इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करना. हम इसके लिए एकजुट हैं और हमारी प्रतिज्ञा दृढ़ है. शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए यह वादा करते हैं.'' कर्नाटक के बेलगाम, कारवार और निप्पनी इलाकों पर महाराष्ट्र यह कहकर दावा जताता है कि इन इलाकों में बहुसंख्यक आबादी मराठी भाषी है. बेलगाम समेत अन्य सीमावर्ती इलाकों को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी विवाद कई वर्षों से उच्चतम न्यायालय में लंबित है.

Video: महाराष्ट्र सरकार ने विपक्षी नेताओं की सुरक्षा घटाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka-occupied Maharashtra, CM Uddhav Thackeray, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com