विज्ञापन

एक ही मुद्दा और एक ही मांग, फिर क्यों CJP से दूरी बनाकर चल रहे राहुल गांधी; इनसाइड स्टोरी

राहुल गांधी की बजाय कांग्रेस किसी और को चेहरा नहीं बनने देना चाहती. सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की लाइमलाइट वह राहुल गांधी के अलावा किसी के साथ साझा नहीं करना चाहती.

एक ही मुद्दा और एक ही मांग, फिर क्यों CJP से दूरी बनाकर चल रहे राहुल गांधी; इनसाइड स्टोरी
  • CJP ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके कारण दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं
  • दिल्ली पुलिस ने यूपी और हरियाणा की सीमाओं पर सघन जांच की है ताकि प्रदर्शन के दौरान हिंसा से बचा जा सके
  • कांग्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से दूरी बनाकर रखी है और राहुल गांधी चेन्नई में हैं
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसे लेकर दिल्ली में अभूतपूर्व तैयारी है और किलेबंदी जैसे हालात हैं. दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा है और यूपी, हरियाणा से लगती सीमाओं पर सघन जांच की जा रही है. वजह यह है कि दिल्ली पुलिस को आशंका है कि यदि 20 जुलाई की तरह यह प्रदर्शन हाथ से निकला या फिर हिंसा भड़की तो हालात बिगड़ जाएंगे. इस प्रोटेस्ट से कांग्रेस ने भी दूरी बना रखी है. आज राहुल गांधी का चेन्नै में छात्रों की गूंज वाला कार्यक्रम है. इस तरह वह दिल्ली में ही नहीं रहेंगे. ऐसे में सवाल यह भी है कि इस प्रदर्शन से कांग्रेस दूरी क्यों बना रही है. 

जानकार मानते हैं कि इसकी दो वजहें हैं. पहली यह कि राहुल गांधी की बजाय कांग्रेस किसी और को चेहरा नहीं बनने देना चाहती. सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की लाइमलाइट वह राहुल गांधी के अलावा किसी के साथ साझा नहीं करना चाहती. इसके अलावा एक परेशानी यह भी है कि कॉकरोच जनता पार्टी का कोई जमीनी आधार और इतिहास नहीं है. वे चुनावी राजनीति में भी नहीं हैं. ऐसे में वे कांग्रेस के मुकाबले थोड़ा ज्यादा स्वतंत्र हैं. कांग्रेस नहीं चाहती कि यदि प्रदर्शन में किसी तरह के हालात बिगड़ें तो फिर उसका ठीकरा उस पर भी फूटे. 

कांग्रेस ने बीते कई दिनों से आंदोलन जारी रखा था. दिन भर विरोध चलता था और राहुल गांधी हिरासत में भी लिए जाते रहे. लेकिन कभी भी हालात बेकाबू नहीं हुए. इस तरह कांग्रेस ने चर्चा भी बटोरी, विरोध भी किया और हालात भी नहीं बिगड़ने पाए. कांग्रेस विरोध प्रदर्शन की इस यात्रा को ऐसे ही जारी रखना चाहती है. उसे लगता है कि इससे राहुल गांधी नेता बने रहेंगे. कोई और लाइमलाइट नहीं चुरा सकेगा. इसके अलावा जिम्मेदारी के साथ मुद्दा गरम रखने की कोशिश होगी. 2029 के आमचुनाव तक कांग्रेस ऐसा माहौल बनाए रखने की कोशिश में है. इसलिए वह नहीं चाहती कि माहौल ज्यादा खराब हो. कानून व्यवस्था बिगड़े और उसके लिए ठीकरा उस पर फूटे. इस बीच उन्होंने एक ट्वीट जरूर कर दिया है. इसमें राहुल गांधी ने लिखा, 

पढ़ें: दिल्ली के बॉर्डरों पर क्या हाल- नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में क्या हो रहा, पूरा अपडेट

यही कारण है कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस दूरी बनाकर चल रही है. वही मुद्दा है और वही मांग है. फिर भी कांग्रेस यदि दूरी बनाकर चल रही है तो वजह यही है कि कांग्रेस बदनामी नहीं चाहती. वह सिर्फ मुद्दे पर फोकस रहना चाहती है. इसके अलावा कांग्रेस को लगता है कि चुनावों में गड़बड़ी की बात हमने ही सबसे पहले उठाई थी. ऐसे में इसको लेकर चलने वाले आंदोलन में कांग्रेस किसी भी तरह से पीछे नहीं दिखना चाहती. वह नेतृत्व वाली जगह किसी और के लिए छोड़ने को तैयार नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News Hindi, Rahul Gandhi News, Congress News, Cockroach Janta Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com