विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2026

चंडीगढ़ की सड़क पर घंटों 'पत्थर' बना रहा 'ब्लिंकिट बॉय', जब पुलिस ने मां-बाप को बुलाया तो खुल गया पूरा राज

चंडीगढ़ में घंटों फ्रीज बनकर खड़े युवक का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है. वह नशे की हालत में अपने भाई का बैग लेकर सड़क पर सुध-बुध खो बैठा था.

चंडीगढ़ की सड़क पर घंटों 'पत्थर' बना रहा 'ब्लिंकिट बॉय', जब पुलिस ने मां-बाप को बुलाया तो खुल गया पूरा राज
  • चंडीगढ़ में एक युवक ब्लिंकिट डिलीवरी बैग लेकर घंटों सड़क पर स्थिर खड़ा रहा
  • पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसके माता-पिता को थाने बुलाया
  • जांच में पता चला कि वह ब्लिंकिट कंपनी में काम नहीं करता, बैग उसके छोटे भाई का था

सोशल मीडिया पर इन दिनों चंडीगढ़ का एक अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का बैग लिए एक युवक सड़क पर घंटों तक बिना हिले-डुले खड़ा नजर आ रहा है.लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो जो सच्चाई सामने आई वह बिल्कुल अलग थी.

घंटों तक मूर्ति बनकर खड़ा रहा युवक

यह पूरा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 33 का है, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक को डिलीवरी बैग के साथ बिल्कुल सुन्न और स्थिर अवस्था में देखा. पहले तो लोगों को लगा कि वह ड्यूटी पर मौजूद कोई डिलीवरी वर्कर है, लेकिन जब वह काफी देर तक बिना हिले-डुले खड़ा रहा, तो लोगों को शक और चिंता होने लगी. स्थिति को भांपते हुए एक स्थानीय ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे वहां से हटाया.

पुलिस की जांच में खुला राज

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई शुरू की और पूछताछ के लिए उसके माता-पिता को थाने बुलाया. जांच में पता चला कि इस युवक का नाम सुनील है और वह धनास का रहने वाला है. हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट से शख्स को जमानत मिल गई. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब परिवार ने साफ किया कि सुनील ब्लिंकिट में काम ही नहीं करता है. दरअसल, उसके पास मौजूद डिलीवरी बैग उसके छोटे भाई का था, जो इस कंपनी में काम करता है.

तो फिर उसके पास कैसे आया डिलीवरी बैग?

सुनील के माता-पिता के अनुसार, उसकी मां सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाती हैं. दिन के समय दोनों भाई दुकान पर मौजूद थे, तभी सुनील बिना किसी को बताए वहां से अपने भाई का बैग लेकर निकल गया था. उसकी मां ने बताया, 'वह वापस दुकान पर नहीं आया और देर रात घर लौटा.' परिवार को इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस का फोन आने और वीडियो वायरल होने के बाद ही मिली.

यह भी पढ़ें: 'हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल' देश नहीं', ऑल पार्टी मीटिंग में जयशंकर ने क्यों कहा ऐसा?

क्या थी इस अजीबोगरीब हरकत की असली वजह?

सुनील इस तरह घंटों सड़क पर एक ही अवस्था में क्यों खड़ा रहा, इसका चौंकाने वाला कारण भी परिवार ने बताया. परिवार ने खुलासा किया कि सुनील नशे की लत से जूझ रहा है. इसी लत के चलते वह सुधबुध खो बैठा था. परिवार के मुताबिक, उसने पहले भी घर पर इस तरह का अजीबोगरीब व्यवहार किया है.

यह भी पढ़ें: फूलन देवी की बहन को समाजवादी पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया महिला सभा का अध्यक्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandigarh News, Viral Video, Freeze, Delivery Boy, Blinkit Delivery Agent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com