विज्ञापन

ईरान के राजदूत को बुलाकर MEA ने होर्मुज में अपने जहाजों पर हुई फायरिंग का उठाया मुद्दा, भारत की बात रखी

रॉयटर्स सूत्रों के मुताबिक, एक जहाज की पहचान सनमार हेराल्ड के रूप में हुई है और जहाज पर सवार चालक दल और जहाज सुरक्षित हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत हो गया है, जबकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिका ईरानी टैंकरों पर लगी नाकाबंदी पूरी तरह से हटा ले.

ईरान के राजदूत को बुलाकर MEA ने होर्मुज में अपने जहाजों पर हुई फायरिंग का उठाया मुद्दा, भारत की बात रखी
भारत ने अपने जहाजों पर ईरान की फायरिंग को लेकर सख्त प्रतिक्रिया दी है.
  • भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है
  • विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत को बुलाकर भारत की चिंता और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा पर जोर दिया
  • भारत ने ईरान को याद दिलाया कि उसने पहले भी भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया था

भारत ने आज अपने दो जहाजों पर होर्मुज जलडमरूमध्य में फायरिंग की घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया. भारत ने दिल्ली में तैनात ईरान के राजदूत को अपना सीधा मैसेज दिया कि इस तरह की चीजों को भारत बहुत गंभीरता से लेता है और इस तरह की घटनाओं को वो बर्दाश्त नहीं करेगा. साथ ही भारत ने ईरान को संबंधों की भी याद दिलाई.

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान 

विदेश मंत्रालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया, 'नई दिल्ली में स्थित ईरान के राजदूत को विदेश मंत्रालय ने आज शाम विदेश सचिव से मुलाकात के लिए बुलाया. बैठक के दौरान, विदेश सचिव ने होर्मुज जलडमरूमध्य में आज सुबह दो भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित किया और याद दिलाया कि ईरान ने पहले भी भारत जाने वाले कई जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया था. व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, विदेश सचिव ने राजदूत से आग्रह किया कि वे ईरान के अधिकारियों को भारत का दृष्टिकोण बताएं और जलडमरूमध्य से भारत जाने वाले जहाजों के आवागमन को सुगम बनाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पुनः आरंभ करें. ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.'

कुछ जहाज ही पार कर पाए होर्मुज

रॉयटर्स सूत्रों के मुताबिक, एक जहाज की पहचान सनमार हेराल्ड के रूप में हुई है और जहाज पर सवार चालक दल और जहाज सुरक्षित हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत हो गया है, जबकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिका ईरानी टैंकरों पर लगी नाकाबंदी पूरी तरह से हटा ले. शिपिंग डेटा से पता चला है कि शुक्रवार को 50 दिनों की नाकाबंदी हटने के बाद तीन प्रतिबंधित जहाजों सहित एक दर्जन से अधिक टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, लेकिन शनिवार को ईरान ने फिर से प्रतिबंध लगा दिए और कुछ जहाजों पर गोलीबारी की.

ये भी पढ़ें-

क्या रूस में पुतिन की सरकार संकट में है? 6 हफ्ते से घट रही रेटिंग, अब एक महिला ब्लॉगर ने बढ़ाई परेशानी

ईरान की दो गनबोट ने होर्मुज में टैंकर पर गोलीबारी की, चालक दल सुरक्षित: ब्रिटेन

'नई कड़वी हार देने के लिए तैयार', मोजतबा खामेनेई ने US को दी चेतावनी

पांच सैन्य जहाज, 10 सैन्य विमान और 3000 सैन्य कर्मी... भारत-रूस के बीच हुए समझौते के दस्तावेज जारी

जॉनसन बनाम जॉनसन की कहानी: 18 ट्रिलियन डॉलर के साम्राज्य में पारिवारिक संघर्ष और फिर...

ब्लैक होल जेट पर वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, कल्पना से भी परे है ताकत और स्पीड

जर्मन रिसर्च टीम को मिला एक नया द्वीप, किसका होगा मालिकाना हक, समुद्र में द्वीप कैसे बनते हैं?

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attacked Indian Tankers, Iran Firing On Indian Tankers, India Summons Iranian Ambassador, Why India Summons Iranian Ambassador, What India Said To Iranian Ambassador
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com