विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

प्लेन में सिगरेट, सड़क पर शराब... तब 11 वकील खड़े कर डाले थे, आज कबूतरबाजी में अंदर, ये बॉबी कटारिया कौन हैं?

बॉबी कटारिया का विवादों से पूरा नाता रहा है और उनपर कई सारे मामले दर्ज हैं. साल 2022 में बॉबी कटारिया का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिसमें वो बीच सड़क पर शराब पीते हुए नजर आए थे. इस मामले में उनके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने केस भी दर्ज किया था.

प्लेन में सिगरेट, सड़क पर शराब... तब 11 वकील खड़े कर डाले थे, आज कबूतरबाजी में अंदर, ये बॉबी कटारिया कौन हैं?
कटारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अब डिसेबल कर दिया है.
नई दिल्ली:

विवादों में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. इस बार बॉबी कटारिया को मानव तस्करी के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी कई मामलों में बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी हो चुकी है और विवादों से इनका पुराना नाता रहा है. एक बार तो बॉबी कटारिया जमानत के लिए एक अदालत में 11 वकीलों की फौज लेकर पहुंच गए थे. आखिर कौन है ये बॉबी कटारिया और इनसे जुडे़ मामले...आइए जानते हैं.

कौन है बॉबी कटारिया

  1. बॉबी कटारिया का असली नाम बलवंत सिंह कटारिया है. इन्फ्लुएंसर होने के अलावा, ये एक बॉडीबिल्डर और बिजनेसमैन भी हैं.
  2. कटारिया के पास कानून में स्नातक की डिग्री है, और वह एक ऑल-टाइम इवेंट और राज्य रिकॉर्ड-होल्डिंग पावरलिफ्टर भी हैं.
  3. कटारिया कल्याण, शिक्षा, सामाजिक कार्य और अन्य सार्वजनिक-सेवाओं से जुड़े हुए हैं.
  4. अपने लिंक्डइन में उन्होंने खुद को गैर-लाभकारी एनजीओ संगठन युवा एकता फाउंडेशन का संस्थापक बताया है.
  5. बॉबी कटारिया का एमबीके नामक एक यूट्यूब चैनल भी है. वहीं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को उन्होंने अब डिसेबल कर दिया है.

बॉबी कटारिया से जुड़े विवाद-

Latest and Breaking News on NDTV

बीच सड़क पर पी थी शराब

साल 2022 में बीच सड़क पर शराब पीने के मामले में बॉबी कटारिया सुर्खियों में आए थे. बॉबी ने देहरादून में सड़क के बीच में कुर्सी पर बैठकर शराब पी थी. जिसके कारण ट्रैफिक जाम लग गया था. उत्तराखंड पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था. कटारिया दिल्ली से 11 वकीलों की फौज को लेकर राज्य के एक कोर्ट पहुंचे थे. जहां से उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी. उस समय गुड़गांव के रहने वाले बॉबी के इंस्टाग्राम पर 6.30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

प्लेन में सिगरेट पीने का वीडियो हुआ था वायरल

स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में बॉबी कटारिया की गिरफ्तार हुई थी. हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी. यहां तक की उन्हें 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग सूची में डाल दिया गया था. ये मामला साल 2022 का है. हालांकि अपनी सफाई पेश करते हुए कटारिया ने कहा था कि जिस वीडियो में मुझे धूम्रपान करते देखा गया था, वह एक नकली विमान था और वह दुबई में मेरी शूटिंग का एक हिस्सा था. विमान के अंदर तो लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है. 

स्पाइसजेट ने कहा था कि धूम्रपान की घटना दुबई-दिल्ली उड़ान में 20 जनवरी को हुई थी, जब यात्री विमान में सवार हो रहे थे और चालक दल के सदस्य विमान में यात्रियों के सवार होने की प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त थे. 

मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

बॉबी कटारिया को हाल ही में मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दो लोगों ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया था और दावा किया था कि कटारिया ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है. फतेहपुर के मूल निवासी अरुण कुमार और उत्तर प्रदेश के धौलाना निवासी मनीष तोमर द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार उन्होंने इंस्टाग्राम पर विदेश में काम देने से संबंधित एक विज्ञापन देखा. विज्ञापन सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम' और यूट्यूब पर कटारिया के आधिकारिक खाते से पोस्ट किया गया था. इन्फ्लुएंसर से संपर्क करने के लिए उन्हें गुरुग्राम के एक मॉल में स्थित कार्यालय में मिलने के लिए कहा गया.  मानव तस्करी की जांच के दौरान कटारिया की गिरफ्तारी की गई. कटारिया को उसके गुरुग्राम कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें- वो गुमनाम खत... रणजीत सिंह की कहानी, जिसके मर्डर केस से आज बरी हुए गुरमीत राम रहीम

Video :PM मोदी की बड़ी भविष्यवाणी, BJP के लिए सबसे ज्यादा फायदे वाला राज्य होगा बंगाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Who Is This Bobby Kataria, Gurugram Influencer Bobby Kataria, Bobby Kataria Arrested Human Trafficking, Bobby Kataria News, Bobby Kataria Bail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com