विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

5 प्वाइंट न्यूज: कौन हैं आर. वेंकटरमणी? जिन्हें बनाया गया है नया अटार्नी जनरल

5 प्वाइंट न्यूज: कौन हैं आर. वेंकटरमणी? जिन्हें बनाया गया है नया अटार्नी जनरल
नई दिल्ली:
  1. आर. वेंकटरमणी जुलाई 1977 में बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु में बतौर वकील शामिल हुए.  वर्ष 1979 से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं.
  2. 1997 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया. विधि आयोग, 2010 के सदस्य के रूप में और फिर से वर्ष 2013 में एक और कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया.
  3. सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता पैनल में रहे हैं. अप्रत्यक्ष कर मामलों में उनका अनुभव बेजोड़ है. 
  4. वह दशकों से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों के लिए विशेष वरिष्ठ वकील के रूप में काम करते रहे हैं.
  5. वित्त मंत्रालय, रेल मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कई अवसरों पर विशेष वकील के रूप में इनकी सेवाएं ली हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
R Venkataramani, Attorney General Of India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com