विज्ञापन

'सुरुचि को चूरमा बहुत पसंद है', गोल्डन बेटी सुरुचि के स्वागत को तैयार गांव, ढोल-नगाड़ों संग होगा भव्य जश्न!

सुरुचि इंदर सिंह के गोल्ड जीतने के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है. सुरुचि की मां का कहना है कि बेटी का स्वागत ढोल-नगाड़ों संग और मिठाई खिलाकर किया जाएगा.

'सुरुचि को चूरमा बहुत पसंद है', गोल्डन बेटी सुरुचि के स्वागत को तैयार गांव, ढोल-नगाड़ों संग होगा भव्य जश्न!
सुरुचि इंदर सिंह

एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंड में सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया. बेटी के गोल्ड जीतने के बाद सुरुचि के घर में जश्न मनाया जा रहा है. सुरुचि की मां का कहना है कि बेटी का स्वागत ढोल-नगाड़ों संग और मिठाई खिलाकर किया जाएगा. सुरुचि की मां सुदेश ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'सुरुचि के गोल्ड मेडल जीतने की बेहद खुशी है. परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है. सुरुचि लगातार मेहनत कर रही है. सुरुचि का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ और मिठाई खिलाकर करेंगे. उन्हें एयरपोर्ट से ही ढोल-नगाड़ों संग लेकर आया जाएगा. सुरुचि को चूरमा बहुत पसंद है, तो उन्हें वह भी खिलाकर स्वागत किया जाएगा.'

सुरुचि की मां ने बाकी माता-पिता से भी बच्चों को खेलों में डालने की अपील की. उन्होंने कहा, 'बच्चों को खेलों में डालना चाहिए. बच्चों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें खेलों में हिस्सा लेने के प्रेरित करना चाहिए. मां-बाप को बच्चे के भविष्य के बारे में सोचना जरूरी है. हमने अपने दोनों बच्चों को शूटिंग के खेल में डाल रखा है और दोनों ही भाई-बहन अच्छा कर रहे हैं.' खुद शूटिंग का खेल खेलने वाले सुरुचि के भाई निशांत ने भी बहन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई.

निशांत ने कहा, 'हम सभी को बहुत खुशी है कि मेरी बहन ने इतना बड़ा मुकाम हासिल करते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. मुझे उम्मीद है कि मेरी बहन आगे भी इसी तरह से और भी मेडल जीतकर लाएगी, क्योंकि उसकी प्रैक्टिस बहुत अच्छी है. सुरुचि को हम एयरपोर्ट से ही ढोल-नगाड़ों के साथ लेकर आएंगे और गांव में भी ऐसे ही कार्यक्रम चलेंगे.'

हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव की रहने वालीं सुरुचि ने कमलजीत के साथ मिलकर फाइनल मुकाबले में 484.6 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. दोनों ने मिलकर एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया. इसके साथ ही इस जोड़ी ने 587 के स्कोर संग एशियन गेम्स के क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड को भी तोड़ा. एशियन गेम्स 2026 में यह शूटिंग के खेल में देश का पहला गोल्ड मेडल है.

यह भी पढ़ें - गम, गरीबी और संघर्ष से लड़कर मनप्रीत ने जीता एशियन गेम्स का कांस्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com