फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (UBT) नेता की गोली मारकर हत्या.
नई दिल्ली:
- मुंबई में फेसबुक लाइव के दौरान गोली खाने वाले अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar Shot Dead) उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पार्टी के वफादार नेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे थे.
- अभिषेक घोसालकर की उम्र 40 साल थी. वह पूर्व कॉरपोरेटर थे. उनको मौरिस नोरोन्हा नाम के शख्स ने लाइव चर्चा के लिए पहले अपने ऑफिस बुलाया और फिर गोली मार दी.
- उद्धट ठाकरे की शिवसेना (UTB) के नेता अभिषेक घोसालकर मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के डायरेक्टर थे.
- शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर ने साल 2013 में तेजस्वी दारेकर से शादी की थी.
- अभिषेक के पिता, विनोद घोसालकर, 2009 से 2014 तक महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य रहे. उन्होंने ग्रेटर मुंबई नगर निगम में कॉरपोरेटर के रूप में भी काम किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Abhishek Ghosalkar, Abhishek Ghosalkar Shot Dead, Mumbai, Facebook Live, Shiv Seena (UBT)