विज्ञापन

Election Results 2026: कहां और कैसे देख पाएंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम, NDTV ने पहले ही कर रखा है तगड़ा प्रबंध

Election Results Live Streaming 2026: राजनीति में रुचि रखने वाले और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर पैनी नजर रखने वालों के लिए एनडीटीवी ने हर एक इंतजाम कर रखा है. टीवी में रिजल्ट का रोमांच देखने के लिए आप हिंदी में एनडीटीवी इंडिया और अंग्रेजी में एनडीटीवी इन पर निर्बाध रूप से पांचों राज्यों का रिजल्ट देख पाएंगे.

Election Results 2026: कहां और कैसे देख पाएंगे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम, NDTV ने पहले ही कर रखा है तगड़ा प्रबंध
election results 2026 live
  • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे चार मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के साथ घोषित होंगे
  • एनडीटीवी हिंदी और अंग्रेजी चैनल पर सुबह छह बजे से चुनाव नतीजों की लाइव अपडेट और विश्लेषण उपलब्ध होगा
  • नतीजों की जानकारी एनडीटीवी की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निरंतर अपडेट की जाएगी
नई दिल्ली:

Where To Watch Election Results 2026: चुनावी रण में हर पार्टी ने अपनी-अपनी लड़ाईयां लड़ ली हैं.इंतजार है तो बस नतीजों का,सत्ता की कुर्सी किसकी होगी सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होते ही तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी. पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु के नतीजों पर देशभर की नजर रहेगी पर इसकी पल-पल की अपडेट, लाइव स्ट्रीमिंग,वेबसाइट पर सीटों का गणित, नतीजे कैसे और कहां देखें और समझें, इसका प्रबंध भी हमने कर दिया है. राजनीति में रुचि रखने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सुबह 6 बजे से नतीजे आने तक आपको पल-पल की अपडेट देने का इंतजाम हमने कर लिया है. आइए आपको बताते हैं कि आप पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कैसे और कहां देख पाएंगे 

एनडीटीवी ने कर रखा है तगड़ा प्रबंध 

राजनीति में रुचि रखने वाले और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर पैनी नजर रखने वालों के लिए एनडीटीवी ने हर एक इंतजाम कर रखा है. टीवी में रिजल्ट का रोमांच देखने के लिए आप हिंदी में एनडीटीवी इंडिया और अंग्रेजी में एनडीटीवी, इन पर निर्बाध रूप से पांचों राज्यों का रिजल्ट देख पाएंगे. हम सुबह 6 बजे से आपके साथ हाजिर हो जाएंगे. हमारे मशहूर और काबिल एंकर्स आपको हर सीट,हर राज्य के रिजल्ट की पल-पल की अपडेट देते रहेंगे.यही नहीं हार-जीत और सीटों के विश्लेषण के लिए भी हमारे साथ राजनीतिक पंडित जुड़ेंगे जो आपको सटीक और पुख्ता जानकारी उपलब्ध कराएंगे.
 

डिजिटल वाली ऑडियंस के लिए भी एनडीटीवी का हिंदी और अंग्रेजी चैनल आपके लिए लाइव स्ट्रीमिंग का प्रबंध किए हुए है. आप अपने फोन या लैपटॉप पर इसे यूट्यूब पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा हमारी हिंदी और अंग्रेजी की वेबसाइट(एनडीटीवी हिंदी और एनडीटीवी.इन) पर भी आपको कई खबरें और सीटों की सटीक जानकारी पढ़ने को मिलेगी.हमारी डिजिटल की दोनों भाषाओं की टीम भी सुबह 6 बजे से लगातार आपको खबरें पहुंचाती रहेगी. फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर भी एनडीटीवी के पेज पर आपको हर जानकारी  सबसे जल्दी और सटीक मिलेगी.इसके अलावा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल पर भी आप पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे देख पाएंगे. 

पांच राज्यों में सत्ता का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल,असम,केरल,पुडुचेरी,तमिलनाडु में कल यानी 4 मई को नतीजे जारी हो जाएंगे. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी जो शाम या रात तक भी चल सकती है. पहले बैलेट पेपर्स से वोटों की गिनती होगी और बाद में ईवीएम खोली जाएगी. दोनों की काउंटिंग पूरी होते ही तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी.पश्चिम बंगाल में जहां ममता बनर्जी के लिए चौथी बार सत्ता की चाबी हासिल करने का दबाव है तो असम में हिमंता बतौर सीएम खुद को अकेले ही इस रण का विजेता मान चुके हैं. तमिलनाडु में एमके स्टालिन के लिए भी खुद को साबित करने की जिम्मेदारी है तो केरल में पी विजयन के लिए भी लड़ाई आसान नहीं है. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में सीधी लड़ाई है. देखना होगा कौन सा राज्य किस पार्टी के खाते में जाता है. 

यह भी पढ़ें- फाल्टा में कुछ नया नहीं हुआ... राजनीतिक हिंसा और बंगाल के 'रोमांस' का इतिहास लंबा है

यह भी पढ़ें-   पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के लिए कैसी हैं तैयारियां? CEO मनोज अग्रवाल ने NDTV को बताया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elections 2026, Election Results 2026, Election Results 2026 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com