Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के दफ्तर पहुंची हैं. यहां अधिकारियों ने जैकलीन से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पिंकी ईरानी और जैकलीन फर्नाडीज को आमने सामने लाया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बहसबाज़ी हुई. जैकलीन लगातार ये बोल रही थी कि पिंकी ईरानी झूठ बोल रही है, जबकि पिंकी ने बोला कि जैकलीन झूठ बोल रही है.
पुलिस टीम के सामने ही दोनो की लंबी हॉट टॉक हुई
पुलिस के मुताबिक पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर को जैकलीन से मिलवाया था और पिंकी के जरिए ही सुकेश ने महंगे गिफ्ट जैकलीन को भिजवाए थे. सूत्रों के मुताबिक जब पिंकी ईरानी और जैकलीन का आमना सामना करवाया गया तो करीब दो घंटे तक दोनो के बीच नोंकझोंक हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिंकी लगातार कह रही थी कि जैकलीन को सब पता था, ये भी पता था कि सुकेश दो सौ करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल में बंद है, इसके बाद भी उसने सुकेश के दिए गिफ्ट स्वीकार किए. जबकि जैकलीन का कहना था कि पिंकी झूठ बोल रही है, उसे इसकी जानकारी नहीं थी,जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द भी बोले. जिसके बाद पुलिस टीम को दोनो में बीच बचाव करवाना पड़ा.
जैकलीन को कल पूछताछ के लिए नही बुलाया गया है,आगे जरूरत पड़ेगी तो EOW बुलाएगी. कल 11 बजे नोरा फतेही कल बुलाया है दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए. उसका सामान पिंकी ईरानी से कराया जाएगा. नोरा फतेही से एक बार पहले भी दिल्ली पुलिस पूछताछ कर चुकी है. जैकलीन को एक हफ्ते बाद दुबारा दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है.
वीडियो देखें- 5 की बात : क्या बिहार में बेखौफ हो रहे हैं अपराधी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं