विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2024

सरकार OTT प्लेटफार्म को नियंत्रित करने के लिए क्या कर रही? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला द्वारा अपनी पत्नी पायल से तलाक लेने के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा

सरकार OTT प्लेटफार्म को नियंत्रित करने के लिए क्या कर रही? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म को नियंत्रित करने के लिए सरकार क्या कर रही है, इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट  शुक्रवार को सुनवाई करेगा. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला द्वारा अपनी पत्नी पायल से तलाक लेने के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

दरअसल अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर उत्तर प्रदेश में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार से ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर सवाल पूछा था. 

सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण को लेकर सरकार की ओर से पेश किए नियमों पर अंसतोष जताते हुए कहा था कि ये तो सिर्फ गाइडलाइंस हैं, इनमें कंटेंट के लिए मुकदमा चलाने का प्रावधान नहीं है. बिना कानून के कंटेंट को रेगुलेट नहीं किया जा सकता. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वे दो हफ्ते के अंदर ड्रॉफ्ट तैयार कर कोर्ट को विचार के लिए सौपेंगे.

सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी थी. अपर्णा पर उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों, हिंदू देवताओं के गलत चित्रण को लेकर सवाल खड़े किए गए थे.. और मुकदमा दर्ज किया गया था.

SC ने पायल अब्दुल्ला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला द्वारा अपनी पत्नी पायल से तलाक लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला की अर्जी पर उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, OTT Platform, Amazon Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com