- कोलकाता पुलिस कमिश्नर हैं राजीव कुमार
- 4 हजार करोड़ का रुपये का है सारदा चिटफंड घोटाला
- सबूतों से छेेड़छाड़ का है आरोप
सारदा चिटफंड घोटाले के लेकर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम को लेकर सियासी ड्रामा जारी है. रविवार की शाम को जहां कोलकाता पुलिस ने सीबीआई को ही हिरासत में ले लिया और इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री धरने पर बैठ गई हैं उनके साथ पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी बैठे हुए हैं. दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक खेमेबंदी भी तेज हो गई है. उन्हें कई विपक्षी दलों का साथ मिल रहा है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव, फारुख अब्दुल्ला, देवेगौड़ा और शरद पवार भी ममता के साथ हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया है, 'ममता दी से रात में बात हुई है, हमने उनसे कहा है कि कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं. बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह मोदी और बीजेपी की ओर संस्थानों पर हमला है. पूरा विपक्ष खड़ा होगा और फासिस्ट ताकतों को हराएगा'.
I spoke with Mamata Di tonight and told her we stand shoulder to shoulder with her.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2019
The happenings in Bengal are a part of the unrelenting attack on India's institutions by Mr Modi & the BJP.
The entire opposition will stand together & defeat these fascist forces.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कौन हैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार? जिनके समर्थन में आधी रात धरने पर बैठ गईं CM ममता
क्या है सारदा चिटफंड घोटाला?
ये घोटाला 40,000 करोड़ रुपये का है. इसमें 34 गुना ज्यादा वापस करने के वादे का साथ क़रीब 10 लाख लोगों से पैसे लिए गए. जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम के लोग शामिल थे. बाद में कंपनी के लोग पैसे लेकर फरार हो गए. इसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं का नाम सामने आए. साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने दिया CBI जांच के आदेश दिए.
क्या कोलकाता हाईवोल्टेज ड्रामे का कनेक्शन योगी आदित्यनाथ से है?
क्यों हुआ कोलकाता पुलिस कमिश्नर को लेकर विवाद
राजीव कुमार कोलकाता पुलिस कमिश्नर हैं. वो 2016 में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर बनाए गए. राजीव कुमार 1989 बैच के IPS अफ़सर हैं. वो 2013 में सारदा और रोज़ वैली चिटफंड घोटाले की जांच के लिए बनाई गई SIT के चीफ़ रहे. बीजेपी का आरोप है कि राजीव कुमार ने जांच की गति धीमी की, और सूबतों से छेड़छाड़ की. CBI इन्हीं चिटफंड घोटाले के सिलसिले में उनसे पूछताछ करने पहुंची थी. सीबीआई का कहना है कि वो पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. फिलहाल अब सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में रविवार को हुई घटना पर याचिका दाखिल करेगी. मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में बंगाल के चीफ सेकेट्री, DGP और कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ अवमानना की अर्जी दाखिल करेगी. इसके साथ ही एक अर्जी में सीबीआई राजीव कुमार को जांच में शामिल होने के निर्देश की मांग करेगी.
Top News @ 8AM: CBI और कोलकाता पुलिस में टकराव, CM ममता धरने पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं