विज्ञापन

PM मोदी ने पेश किया AI का मानव विजन, जानिए क्या है इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एआई इंपैक्ट समिट में दुनिया के लिए MANAV विजन पेश किया. इस विजन के जरिए पीएम मोदी ने दुनिया का इसका मतलब भी बताया.

AI इंपैक्ट समिट में पीएम नरेंद्र मोदी
  • पीएम नरेंद्र मोदी आज AI सम्मेलन में दुनिया को MANAV विजन दिया
  • पीएम मोदी ने कहा कि एआई को डेमोक्रेटाइज बनाना होगा
  • दिल्ली के भारत मंडपम में आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई दिग्गज ले रहे हैं हिस्सा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई का मानव (MANAV) विजन पेश किया। उन्होंने इस विजन को टेक्नोलॉजी के लिए एक ह्यूमन-सेंट्रिक अप्रोच के तौर पर बताया जो एथिकल, अकाउंटेबल और इनक्लूसिव डेवलपमेंट पर जोर देता है।

क्या है MANAV विजन?
पीएम मोदी ने कहा कि MANAV विज़न रिस्पॉन्सिबल AI के लिए एक फ्रेमवर्क का काम करता है.

M-मोरल एंड एथिकल सिस्टम. यानी एआई एथिकल गाइडेंस पर आधारित हो।

A- अकाउंटेबल गवर्नेंस 

N- नैशनल सोवरेनटी यानी जिसका डाटा उसका अधिकार. 

A- एक्सेसिबल एंड इन्क्लूसिव यानी AI मोनोपोली नहीं, मल्टिप्लेयर बने.

V- वैलिड एंड लेजिटिमेट.

Latest and Breaking News on NDTV

'AI को लेकर भारत की क्या दृष्टि?'

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत AI को किस दृष्टि से देखता है। उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम में है - सर्वजन हिताय - सर्वजन सुखाय। यही हमारा बेंचमार्क है। पीएम मोदी ने कहा कि एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वाइंट न बना जाए इंसान सिर्फ रॉ मैटेरियल तक सीमित नहीं रह जाए इसलिए एआई को डेमोक्रेटाइज करना होगा. इसे इन्क्लूजन का माध्यम बनाना होगा, विशेषरूप से ग्लोबल साउथ का, हमे एआई को खुला आसमान भी देना है और कमांड भी अपने हाथ में रखना है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com