गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बृहस्पतिवार को बांदा में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बांदा जेल में मुख़्तार को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज (Banda Medical College) में भर्ती करवाया गया था. आज परिवार की मौजूदगी में मुख़्तार के शव का पोस्टमॉर्टम होगा. बेटे उमर ने अपने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है.
मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि तराबी की नमाज में एक लड़के ने हमें मुख्तार की खराब तबीयत की सूचना मिली. हमें मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी मिली. उपचार ही नहीं दिया गया. उनके इलाज के लिए गुहार लगाई गई, यहां तक कि ये भी कहा गया कि अगर सरकार इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकती हम हम खर्चा करेंगे. लेकिन दो चार घंटे में कुछ जांचे करा के मुख्तार को फिर वापस भेज दिया गया. जिसके बाद मुख्तार की तबीयत बिगड़ती गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कल दिन में छोटे बेटे से कॉल पर बात हुई, इस दौरान मुख्तार बोल भी नहीं पा रहा था. इस मामले को कोर्ट में ले जाने पर मुख्तार के भाई ने कहा कि ऐसे गंभीर मसलों पर भी अगर कोर्ट खुद संज्ञान नहीं लेगा तो कब लेगा? साजिश के तहत हत्याएं होती जा रही है मगर फिर भी कोई एक्शन नहीं हो रहा.
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के रामबन में गहरी खाई में गिरा वाहन, दस लोगों की मौत
ये भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी की मौत पर मायावती, तेजस्वी और ओवैसी का आया रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं