समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए रविवार को गाजीपुर पहुंचे और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अंसारी की मौत का सच सामने आएगा तथा परिवार को न्याय मिलेगा. पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने के बाद सपा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह चौंकाने वाली बात है कि मुख्तार अंसारी ने खुद यह आशंका जताई कि उसे (जेल में) जहर दिया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा.''
सपा अध्यक्ष ने मुख्तार की जेल में जहर देकर हत्या किए जाने के परिजनों के आरोप की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप, हम और यहां जितने भी लोग हैं क्या हम यह स्वीकार कर लेंगे कि यह मौत प्राकृतिक थी? क्या आम जनमानस में यह भावना नहीं है कि सरकार कुछ छुपा रही है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिना किसी का नाम लिए या घटना का जिक्र किए यादव ने कहा, ‘‘एक व्यापारी ने एक लाख डॉलर देने की बात की और हत्या कराने का प्रयास किया. वह दूसरे देश में पकड़ा गया और जेल में है. उसमें भारत सरकार का एक अधिकारी शामिल था. ये सब चीजें आप भी जानते हैं. क्या हम विपक्ष के लोग सरकार पर शक कर रहे हैं, तो क्या गलत कर रहे हैं.''
मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को हो गई थी मौत
सरकार के मुताबिक, मऊ से पांच बार विधायक रहे कई आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता मुख्तार अंसारी की गत 28 मार्च को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. हालांकि, अंसारी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुख्तार को जेल में ‘धीमा जहर' दिया गया.
सपा मुखिया ने एक सवाल पर कहा, ‘‘जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तबसे संस्थानों पर भरोसा कम हुआ है. हमने अपने उत्तर प्रदेश में देखा है. लोग न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह तक कर रहे हैं. जेल तक में लोगों की जान गई है. हिरासत में मौत के मामले में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.''
लाभ लेने के लिए घटनाएं करा रही सरकार? : यादव
उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि सरकार ने विकास के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए उसके पास ‘‘लोगों का सामना करने का साहस नहीं है'' जो चुनावों में भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा में देखा जा सकता है.
अंसारी की मौत के स्पष्ट संदर्भ में सरकार पर संदेह जताते हुए यादव ने पूछा, ‘‘क्या सरकार लाभ लेने के लिए घटनाएं करा रही है?''
उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में एक या दो नहीं...बल्कि 9-10 प्रश्नपत्र लीक हुए. बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, इसके बारे में सरकार का क्या कहना है?''
सपा प्रमुख ने दावा किया कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो पुलिस बल में भी ऐसी योजनाएं शुरू की जाएंगी.
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि अखिलेश उनके परिवार को सांत्वना देने आए और वह अभिभावक की तरह हैं.
समाजवादी पार्टी ने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से टिकट दिया है. 2019 के चुनाव में अफजाल ने बसपा के टिकट पर भाजपा के मनोज सिन्हा को हराकर इस सीट से जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें :
* मध्यप्रदेश: खजुराहो से सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज, अखिलेश यादव ने कहा- लोकतंत्र की हत्या
* सपा ने क्यों बदले यूपी के 9 लोकसभा उम्मीदवार? मेरठ में 2 बार बदले प्रत्याशी
* पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश : अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं