केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार ने मुरैना में एक निजी कार्यक्रम में सहभागिता कर संबोधित किया. इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना और संकल्प है कि गरीबी मुक्त गांव हों. गरीबी मुक्त गांव के लिए एक विशेष योजना लाई जा रही है. योजना के अंतर्गत गांव के हर आदमी को आजीविका मिशन से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि, अब तक 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई गईं हैं, जिसमें 1 करोड़ 15 लाख दीदीयां लखपति बन चुकी हैं.
आत्मनिर्भर भारत बनाने का बजट
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को संसद में पेश हुए बजट को लेकर कहा कि, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और वित्त मंत्री जी को हृदय से बधाई देता हूं कि, उन्होंने एक ऐसा बजट पेश किया, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. ये बजट 140 करोड़ भारतवासियों का बजट है, ये दूरदर्शी बजट है. इस बजट में सबका साथ दिखाई देता है. एक ऐसा बजट जिसमें दीर्घकालीन विकास की योजनाएं हैं, ये समृद्ध, शक्तिशाली,सम्पन्न और आत्मनिर्भर भारत बनाने का बजट है. किसान हो, गरीब हो, माध्यम वर्ग हो मताएं-बहनें हों या गांव-शहर का विकास हो, उसका अद्भुत संतुलन है. एक तरफ किसानों की किसान सम्मान निधि के लिए प्रावधान है तो दूसरी तरफ किसानों को सस्ता फर्टिलाइजर मिले, यूरिया, डीएपी उसके लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है. किसानों को अब 3 लाख की जगह 5 लाख रुपये का ऋण क्रेडिट कार्ड पर दिया जाएगा, जिससे वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विशेषकर बागवानी, हार्टिकल्चर की फसलें या फूल, फल, सब्जी की खेती करने वाले किसानों को लागत ज्यादा लगती है. वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, एक नई योजना भी है, जिसमें हमने तय किया है कि, किसान और उपभोक्ता के बीच में जो लाभ जाता है, वो चैनल कम हों, और सीधे किसान से उपभोक्ता तक कृषि उत्पाद पहुंचें ताकि उपभोगता को भी थोड़ा सस्ता मिले और किसान को ज्यादा पैसा मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं