विज्ञापन

कला और संस्कृति के लिए कभी था नाम, आज हफ्ता वसूली के लिए बंगाल बदनाम: नितिन नवीन EXCLUSIVE

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल कभी कला‑संस्कृति और खेल के लिए जाना जाता था, लेकिन आज हफ्ता वसूली और अव्यवस्था की पहचान बन गया है. उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा किया, बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती और वोटर लिस्ट रिवीजन को राष्ट्रीय हित में बताया.

कला और संस्कृति के लिए कभी था नाम, आज हफ्ता वसूली के लिए बंगाल बदनाम: नितिन नवीन EXCLUSIVE
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने ममता बनर्जी और TMC पर बंगाल की सांस्कृतिक पहचान नष्ट करने का आरोप लगाया है.
  • उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि जनता बदलाव के मूड में है.
  • नितिन नवीन ने बंगाल की कला और खेल के पतन को लेकर चिंता जताई और इसे तृणमूल सरकार की विफलता बताया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में इस बार बीजेपी की जीत तय है और जनता बदलाव के मूड में है.

‘बंगाल बनाम बाहरी' के नारे पर नितिन नवीन ने कहा, 'हम सब पहले भारतीय हैं.' उन्होंने ममता बनर्जी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग आज ‘बंगाली प्राइड' की बात करते हैं, उन्होंने खुद बंगाल की पहचान को बचाने के लिए क्या किया?

नितिन नवीन बोले, 'यह राज्य कभी संगीत, कला और खेल के लिए जाना जाता था. आज वह पहचान कहां है?' उन्होंने कहा कि पिछले 25‑30 सालों में बंगाल का सांस्कृतिक गौरव धीरे‑धीरे गायब हो गया है. जो फुटबॉल कभी बंगाल की शान था, उसके क्लब आज अपने असली उद्देश्य से भटक चुके हैं. नितिन नवीन ने आरोप लगाया, 'कभी खेल, संगीत और कला के केंद्र रहे क्लब आज हफ्ता वसूली के अड्डे बन गए हैं.'

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कैसे चलाएंगे? BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV को बताया क्या है उनका सपोर्ट सिस्टम

'बंगाल की कला गुमनामी में जा रही'

उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि आज बिहार की मिथिला पेंटिंग को पूरी दुनिया पहचानती है, लेकिन बंगाल की कला धीरे‑धीरे गुमनामी में जा रही है. उन्होंने कहा, 'जिस प्रदेश की पहचान संस्कृति थी, आज वही प्रदेश अव्यवस्था और अपराध के लिए जाना जा रहा है.'

Latest and Breaking News on NDTV

बांग्लादेशी घुसपैठ और वोटर लिस्ट विवाद

NDTV के सीईओ और एडिटर‑इन‑चीफ राहुल कंवल से बातचीत में नितिन नवीन ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर भी खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश से कूटनीतिक रिश्ते अलग मुद्दा हैं, लेकिन घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार देना राष्ट्रीय हित के खिलाफ है. वोटर लिस्ट के इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर टीएमसी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वोट काटने का प्रस्ताव दिल्ली से नहीं, कोलकाता से गया है. यह फैसला डीएम और एसडीओ के प्रस्ताव के आधार पर हुआ है, और ये अधिकारी राज्य सरकार के तहत काम करते हैं.

यह भी पढ़ें- 'बांग्लादेश से संबंध अलग, अवैध बांग्लादेशियों का मामला अलग, कूटनीति से ऊपर देशहित'- NDTV से बोले नितिन नवीन

SIR के मुद्दे पर बोले नितिन नवीन

उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों में औसत से ज्यादा वोट कटे हैं, वे अधिकतर बांग्लादेश से सटे इलाके हैं और वहां से तृणमूल कांग्रेस जीतती रही है. नितिन नवीन ने सवाल किया, '92 लाख वोट काटने का फैसला बंगाल के लोगों के हित में है. क्या हम बांग्लादेशी नागरिकों को वोट देने का अधिकार दे सकते हैं?'

‘राष्ट्रीय हित हमारी पहली प्राथमिकता'

नितिन नवीन ने दोहराया कि बीजेपी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों का हित सर्वोपरि है. उन्होंने कहा, 'हम पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन अपने देश को अवैध घुसपैठ से बचाना हमारी पहली जिम्मेदारी है.'
कुल मिलाकर, नितिन नवीन के बयान से साफ है कि बीजेपी इस चुनाव में बंगाल की खोती हुई पहचान, सांस्कृतिक पतन और सुरक्षा को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com